मध्य प्रदेश

शिमला जिला परिषद की कुर्सी पर फैसला आज, बचत भवन पहुंचे अनिरुद्ध सिंह


शिमला के बचत भवन में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य चुनाव स्थल पर पहुंच गए हैं. चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई है. चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक खेमे अपने-अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने और बहुमत के आंकड़े को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं.

शिमला जिला परिषद में कुल 25 सदस्य हैं. इनमें बीजेपी के 11, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 5 सदस्य शामिल हैं. इनमें से दो निर्दलीय सदस्य बीजेपी के समर्थन में बताए जा रहे हैं. ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय सदस्यों की भूमिका काफी अहम हो गई है.

चुड़ैल की रात: हिमाचल में आज से खौफ में कटेंगी 2 रातें, जानें क्या है वजह

तीन महीने से हो रहा था चुनाव का इंतजार

जिला परिषद के इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव करीब 3 महीने से टल रहा था. लंबे इंतजार के बाद अब आज चुनाव होने जा रहा है. यही वजह है कि सुबह से ही बचत भवन में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं. भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य भी चुनाव स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि कांग्रेस खेमे में भी बैठकों और रणनीति का दौर जारी है.

अध्यक्ष की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी?

चुनाव से पहले दोनों दल अपने-अपने समर्थक सदस्यों को साधने में जुटे हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए किस खेमे को कामयाबी मिलती है, इस पर सभी की नजर है. खास तौर पर निर्दलीय सदस्यों का रुख चुनाव के नतीजे को प्रभावित कर सकता है.

शिमला: नाई की दुकान से अफीम की तस्करी, ₹1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

जैसे-जैसे चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तस्वीर साफ होती जाएगी कि शिमला जिला परिषद की कमान किसके हाथ में जाती है. फिलहाल दोनों खेमों में जोड़तोड़, रणनीति और अपने समर्थकों को साथ रखने की कोशिश जारी है. आज का चुनाव जिला परिषद के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि लंबे समय से खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर आखिरकार फैसला होने जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button