मध्य प्रदेश

‘शिवराज सरकार में मस्जिद को…’ उज्जैन हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री


मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान जी के मंदिर के मामले में अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में कृषि मंत्री एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी जिक्र किया है.

भारती ने अपने पत्र में लिखा कि आप स्वयं उज्जैयनी के ही हैं, उज्जैयनी शहर और उज्जैयनी के सभी धार्मिक स्थानों की गरिमा को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. उज्जैयनी के खड़े हनुमान मंदिर का समाधान आप स्वयं भी सोच रहे होंगे.

उन्होंने लिखा कि हमारे प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज सरकार के समय पर कमलापति पार्क के आगे जब सड़क का चौड़ीकारण हुआ तो वहाँ मस्जिद को छुआ भी नहीं गया और पूरा प्लान बदल करके रोड़ बनाया गया क्योंकि हम विकास और आस्था को साथ लेकर चलते हैं. यही समाधान उज्जैयनी के खड़े हनुमान मंदिर का हो सकता है.

जबलपुर में लेडी अफसर से मारपीट, पत्नी की जांच से नाराज था शख्स

बता दें उज्जैन में सती गेट के पास स्थित 170 साल पुराना खड़ा हनुमान मंदिर इस समय हिंदुओं का गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है.  विकास कार्यों एवं सड़क चौड़ीकरण की जद में आए इस प्राचीन मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए संत समाज पूरी तरह एकजुट हो गया है. 

इस विवाद पर सूरत के अटल आश्रम के महामंडलेश्वर बटुकगिरी महाराज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हनुमान जी चारों युगों में विराजमान हैं और देश के लगभग हर गांव में उनका मंदिर देखने को मिलता है. ऐसे में करीब 170 साल पुराने मंदिर को हटाने के बजाय प्रशासन को वैकल्पिक रास्ता तलाशना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button