मध्य प्रदेश

जबलपुर में लेडी अफसर से मारपीट, पत्नी की जांच से नाराज था शख्स


जबलपुर में जिला पंचायत कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने महिला परियोजना प्रबंधक के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक महिला अधिकारी का पति है और अपनी पत्नी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच से नाराज था. घटना का वीडियो कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

जानकारी के मुताबिक, महिला परियोजना प्रबंधक अंजुल झा जिला पंचायत कार्यालय में अपने काम में व्यस्त थीं. इसी दौरान सहायक विकास खंड अधिकारी आरती सोनी के पति योगेश सोनी वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने अंजुल झा से किसी बात को लेकर बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

‘उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या’ खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया

इसके बाद उसने अंजुल झा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. आरोपी ने महिला अधिकारी को लात-घूंसों से पीटा. अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया

महिला अधिकारी के साथ मारपीट होते देख कार्यालय में मौजूद दूसरे कर्मचारी और लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे. उन्होंने किसी तरह आरोपी को रोका और महिला अधिकारी को उसके चंगुल से बचाया. हालांकि, इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह कार्यालय से फरार हो गया.

पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में आरोपी युवक महिला अधिकारी के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है.

पत्नी के खिलाफ चल रही जांच से नाराज था आरोपी

बताया जा रहा है कि अंजुल झा की ओर से सहायक विकास खंड अधिकारी आरती सोनी के खिलाफ एक मामले में विभागीय जांच की जा रही है. इसी जांच को लेकर आरती सोनी और अंजुल झा के बीच विवाद चलने की बात सामने आई है.

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरती सोनी के पति योगेश सोनी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अंजुल झा से विवाद किया और फिर उनके साथ मारपीट कर दी.

उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- ‘बिना संतों की सहमति के…’

सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी योगेश सोनी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button