खबर

10 हजार किलो नकली पनीर, 5 हजार किलो खराब मावा पकड़ा, एक्शन में तुकाराम की टीम, पुणे में महारेड | fda seized 10 tonnes of spurious paneer and 5000 kg of spurious khoya in pune in maharashtra



पुणे:

महाराष्ट्र में खाद्य विभाग ने पुणे में बड़ी कार्रवाई की है. यहां पर 10 हजार किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा गया है, जबकि 5000 किलोग्राम नकली खोया भी जब्त किया गया है. महाराष्ट्र खाद्य विभाग के कमिश्रर तुकाराम मुंडे की हालियां कार्रवाई के बाद पूरे महाराष्ट्र में खाद्य विभाग लगातार एक्शन में नजर आ रहा है. एफडीए की रिपोर्ट के मुताबिक पाम ऑयल से यह नकली पनीर तैयार किया जा रहा था. इस पनीर की सप्लाई चेन कर्नाटक तक होने का शक है. एफडीए ने पूरा पनीर और खोया कब्जे में ले लिया है, जिसे नष्ट किया जाएगा. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही इस बार महाराष्ट्र में खाद्य विभाग एक्शन में है. 

पुणे के पेठ इलाके में कार्रवाई 

पुणे के पेठ इलाके में शुक्रवार की सुबह खाद्य विभाग ने अचानक कार्रवाई करते हुए एक एक दुकान पर छापा मारा. यहां लगभग 10 मीट्रिक टन यानि 10000 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया गया है. जबकि लगभग 5000 किलो नकली खोया भी जब्त किया गया है. आरोपी एक बड़ा सप्लायर है जो पूरे महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर इन प्रोडक्ट्स की सप्लाई करता है, शक है कि जब्त किया गया माल कर्नाटक से आया है. ऐसे में यह एक बड़ा नेटवर्क माना जा रहा है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल इकट्ठा किए हैं, जहां सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. खाद्य विभाग ने बताया कि जब्त किए गए पनीर और खोया की कीमत 38 लाख रुपए बताई जा रही है. 

महाराष्ट्र खाद्य विभाग करेगा जांच

महाराष्ट्र खाद्य विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. इसकी सप्लाई पुणे शहर से बाहर होने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि यह बड़ा नेटवर्क लग रहा है. त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने की वजह से इस बात का शक भी है कि बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया तैयार किया जा रहा होगा.

तुकाराम मुंडे ने शुरू किया था एक्शन

महाराष्ट्र में खाद्य विभाग के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने एक्शन शुरू किया था. उन्होंने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर खाने पीने की चीजों में कमियां पाई जाने पर एक्शन लिया था. इसके बाद पूरे महाराष्ट्र में तेजी से अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की जा रही है.

इनपुट: यशपाल सोनकांबले 

ये भी पढ़ेंः हाई कोर्ट ने FDA से पूछा सवाल, तो IAS तुकाराम मुंडे बोले-‘मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button