मध्य प्रदेश

‘अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान


भोपाल में महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर आंदोलन, चंदे और भाजपा-आरएसएस को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की लड़ाई भाजपा या आरएसएस ने नहीं, बल्कि संतों और मठों ने लड़ी थी. साथ ही उन्होंने राम मंदिर चंदा मामले में अयोध्या जाकर मुकदमा दर्ज कराने का भी ऐलान किया.

‘राम मंदिर की लड़ाई RSS और बीजेपी ने नहीं लड़ी’

दिग्विजय सिंह ने कहा, “हनुमान गढ़ी और गोरखनाथ मठ ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी. न तब वहां RSS थीं और ना तब वहां बीजेपी पार्टी थी. भगवान राम से प्रेम इन्हें तब उमड़ा जब इनके केवल 2 सांसद बचे.”

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

उन्होंने आगे कहा, “ये लोग धर्म को बेचकर अपनी कमाई करते हैं और उसे कमाई से वोट खरीदते हैं, विधायक खरीदते हैं, सांसद खरीदते हैं. हमारे ही चंदा की चोरी कर यह खरीद रहे हैं. मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है. मैंने जो चंदा दिया है, जिसकी इन्होंने चोरी की है, इसके लिए अपने वकील के माध्यम से 5-6 जुलाई को अयोध्या जाकर केस दर्ज कराऊंगा.”

राम मंदिर चंदे को लेकर कोर्ट जाने की घोषणा

राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा, “उन्होंने अनिल मिश्रा और चंपत राय से इस्तीफ़ा मांगा, लेकिन कोषाध्यक्ष महंत गोविंद गिरि से पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया और न ही चंपत राय या अनिल मिश्रा के ख़िलाफ कोई FIR दर्ज की गई.”

उन्होंने आगे बताया, “दिल्ली में एक बड़े क्रिमिनल लॉयर दोस्त ने मुझे फोन करके कहा कि दिग्विजय, जो चंदा आपने दिया था, उसके लिए आपको अयोध्या कोर्ट में केस करना चाहिए कि उन्होंने आस्था से जुड़े काम के लिए दिए गए पैसे की चोरी की है. मांग करें कि पैसा वापस किया जाए ताकि आप उसे शंकराचार्य के मठ या रामालय ट्रस्ट में जमा कर सकें. मैं 5 या 6 तारीख़ को अपने वकील से मिलूंगा और अयोध्या जाकर मुकदमा दायर करूंगा. मैं इन सभी ट्रस्टियों को जेल भिजवाऊंगा.”

सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में महाकाल मंदिर का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा , “महाकाल के मंदिर में भी चंदा चोरी हो रहा हो, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.”

कोर्ट जाने के साथ पदयात्रा का भी ऐलान

दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से राम नगरी अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे. यह यात्रा 2 अक्टूबर 2026 से उज्जैन से शुरू होगी. उन्होंने अपने भोपाल स्थित आवास के बाहर “चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित” लिखे पोस्टर भी लगवाए.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी कर विश्व हिंदू परिषद और RSS से जुड़े लोगों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ कुठाराघात किया है. इसी के विरोध में वे उज्जैन तीर्थ क्षेत्र और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में कथित जमीन घोटाले, चंदा चोरी और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे.

‘यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी’

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी. इसमें किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं होगा. यात्रा में वे सभी लोग शामिल हो सकेंगे, जिनकी भगवान श्रीराम में आस्था है और जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान वे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे.

बीजेपी ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह के घर लगे “चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित” पोस्टर पर बीजेपी ने पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कहा, “हमारी आस्था के केंद्र भोले और भगवान राम के साथ राम विरोधी राहुल गांधी की तस्वीर लगाना सनातन का अपमान है. दिग्विजय सिंह चाहे कोई भी यात्रा कर लें, जनता और भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.”

‘मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा’, शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button