खबर

32 पुरानी फिल्म दोबारा हुई रिलीज, 4 दिन में थियेटर्स से बाहर, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं हाई क्वालिटी बनी वजह | 32 year old movie re released in theatres but removed in four days due to high quality



नई दिल्ली:

अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की रोमांटिक फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ का रिस्टोर किया गया वर्शन 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया. विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म असल में 1994 में रिलीज हुई थी. असल रिलीज के करीब 32 साल बाथ थियेटर्स में दोबारा उतरी इस फिल्म को आते ही वापसी का रास्ता दिखा दिया गया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस फिल्म को आते ही थियेटर्स से हटा दिया गया? दरअसल इस ड्रामा फिल्म के नए वर्शन में 8K रिस्टोरेशन और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड की सुविधा है. हालांकि सोमवार (24 अगस्त) को मेकर्स ने बताया कि वे देश भर के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही फिल्म दिखा पाएंगे क्योंकि भारत में ज्यादातर सिनेमा हॉल 4K को ही सपोर्ट करते हैं. मेकर्स ‘विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स’ ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक नोट जारी करके अपने फैसले की वजह बताई.

उन्होंने लिखा, “वीकेंड पर हमें बहुत सारे मैसेज मिले कि आपने सिनेमाघरों में इस फिल्म को कितना पसंद किया. हमने आपको बेहतरीन बिग-स्क्रीन एक्सपीरियंस देने और यह पक्का करने के लिए कि फिल्म लंबे समय तक देखने में सुंदर बनी रहे, ‘1942: ए लव स्टोरी’ को 8K रिजॉल्यूशन और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड में रिस्टोर किया.”

उन्होंने बताया कि सिर्फ आइकॉनिक साउंडट्रैक को रीमास्टर करने में ही दो साल से ज्यादा समय और 300 घंटे से ज्यादा काम लगा. मेकर्स ने यह भी बताया कि पूरी रिस्टोरेशन प्रोसेस 150 से ज्यादा लोगों ने 9000 से ज्यादा घंटों तक काम करके पूरी की. बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस बनाए रखने की कोशिश में, मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: द मूवी का आइडिया हो गया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस ने बताया सबको था डर कि कैसा होगा ये प्रोजेक्ट

अपने फैसले के बारे में बताते हुए नोट में आगे लिखा गया, “भले ही अभी भारत में हमारे पास सिर्फ 4K सिनेमाघर हैं, लेकिन हमारी टीम का काम फ्यूचर-प्रूफ है, ताकि दर्शक इस फिल्म को बार-बार देख सकें और पसंद कर सकें. हालांकि हमें एहसास हुआ कि कुछ सिनेमा हॉल तकनीकी रूप से इस रिस्टोरेशन को उसकी असल शान के साथ दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं. क्योंकि हम क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए फिल्म अब सिर्फ उन्हीं चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी जो उस एक्सपीरियंस को पूरा करते हैं जिसे हम असल में दिखाना चाहते हैं.” पोस्ट में उन सिनेमा हॉलों की लिस्ट भी दी गई है जहां ‘1942: ए लव स्टोरी’ का रिस्टोर किया गया वर्शन दिखाया जाएगा.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button