
- कांग्रेस ने राहुल दांगी को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया।
- राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दांगी होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे।
- पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया था।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पिछले दिनों गुना के एक होटल में कुछ लड़कियों के साथ पकडे़ गए राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. एमपी में कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दांगी पिछले दिनों अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए और इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है.
ऐसे कामों की पार्टी में जगह नहीं- कांग्रेस
उन्होंने कहा, “इस तरह के कार्यों का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है.”
ये भी पढ़ें: दतिया में कलेक्टर से तकरार के बाद तहसीलदार का तबादला, पोस्ट ने मचाई हलचल
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल, दांगी सहित चार लोग जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को तीन लड़कियों के साथ बीनागंज के एक होटल में पकड़े गए थे. पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की थी. चूंकि तीनों लड़कियां बालिग थीं और कोई शिकायतकर्ता न होने से पुलिस ने उन्हें तहसील में पेश किया, जहां से जमानत मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
ये भी पढ़ें: आखिरी विदाई के लिए भी नहीं मिला रास्ता, ड्रम पर शव लेकर घर पहुंचे ग्रामीण