
एक्ट्रेस कंगना रनौत का बेबाक अंदाज चर्चा में रहता है. वो अपनी बात रखने में पीछे नहीं हटती हैं. अब कंगना एक्टर सोनू सूद, आशुतोष राणा, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर भड़की हैं और उन्हें करारा जवाब दिया है. कंगना ने कहा कि वो अपने से कम सक्सेस वालों से सलाह और ज्ञान नहीं लेंगी.
कंगना रनौत ने किया रिएक्ट
कंगना ने कहा, ‘मैं देखती हूं आए दिन इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकते हैं. चाहें सोनू सूद जैसे लोग हैं जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए. राखी सावंत जैसे लोग हैं जो मेरे चरित्र पर हर तरह की भद्दी टिप्पणी करते हैं. चाहे तापसी पन्नू टाइप लोग हैं जो मेरे माता-पिता को मेरी परवरिश को, मेरे बैकग्राउंड को अपमानित करते हैं. इन लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है, अगर आप लोग मेरे समान सिर्फ एक परसेंट भी जिंदगी में सक्सेस नहीं कमा पाए हो तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी.’
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, छोटे बजट की फिल्म, कमाया 152.78 % प्रॉफिट
‘ज्ञान बिल्कुल नहीं लूंगी’
‘सब फेल और बिल्कुल अनचाहे लोग जो हैं मुझे जब देखो चार गालियां देते रहते हैं मीडिया में आने के लिए. पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही. आप बनकर दिखाओ. आप लोगों का ज्ञान बिल्कुल नहीं लूंगी. कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, मैं भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी. भूखे-नंगे लोग मुझे सुना नहीं सकते. बहुत हो गया. पेरेंट्स को भी नहीं छोड़ रहे हैं. अगर कोई मुझसे ज्यादा माननीय है मैं सिर्फ उनकी सलाह लूंगी.’
इसके अलावा कंगना ने बाबा रामदेव को लेकर भी रिएक्ट किया. कंगना ने कहा, ‘बाबा रामदेव ने हर मर्यादा लांघ दी है. ‘
बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच में भी जुबानी जंग देखने को मिली थी. बाबा रामदेव ने कंगना ने ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर रिएक्ट किया था. बाबा रामदेव ने कहा था. बाबा रामदेव ने कहा था कि कंगना का बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. इसके बाद कंगना ने भी रिएक्ट किया था और कहा था कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के सपने न देखें. इसके बाद बाबा रामदेव ने कहा कि वो ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. अब कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव ने सारी मर्यादा लांघ दी है.
ये भी पढ़ें- ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान होंगे पहले सोलो गेस्ट, ये स्टार्स भी आएंगे नजर!
तापसी और कंगना का विवाद
तापसी पन्नू और कंगना रनौत की लड़ाई काफी पुरानी है. कंगना ने उस वक्त तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ भी कहा था. तापसी पन्नू ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कंगना संग सोशल मीडिया पर झगड़े के बावजूद वो कभी भी कंगना से मिली नहीं हैं. तापसी ने कहा उनके विचार और बात करने का तरीका उनकी परवरिश को दिखाता है.
इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था. उन्होंने लिखा, ‘जो लोग गरीबी और मुश्किल दौर में पले हैं वो मेरी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं. मेरे माता-पिता का नाम बदनाम कर रहे हैं. मैं एक सम्मानित राजपूत जमींदार परिवार से आती हूं. खुद के दम पर करियर बनाना मेरा खुद का फैसला था. मेरी फैमिली को बीच में लाने की जरूरत नहीं है. घमंड कहां से आ रहा है? ये सब जीसस स्कूल से सीखते हैं?’