
कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ग्रामीणों के साथ आत्मीय मुलाकात की, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की.
बड़ा भंगाल में रात्रि ठहराव करने वाले सीएम सुक्खू पहले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है. बड़ा भंगाल में रात्रि ठहराव करने वाले वह हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. इससे पहले साल 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने क्षेत्र का दौरा किया था, लेकिन उन्होंने यहां रात्रि प्रवास नहीं किया था.
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बड़ा भंगाल प्रदेश के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक है. आज भी यह क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित है और यहां पहुंचने के लिए लोगों को लंबी पैदल यात्रा या हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ता है. करीब 450 की आबादी वाले इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख चिंता रही है.
पंचायत चुनाव पर जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर आरोप, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए चुनाव टाल रही सरकार
दौरे में सीएम ने ग्रामीणों से विकास कार्यों, सड़क संपर्क पर की चर्चा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से विकास कार्यों, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की. उनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई मुद्दों की जानकारी ली. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक दौरे से बड़ा भंगाल की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
VB-G RAM G पर जयराम ठाकुर बोले, ‘भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे इसलिए विरोध में सुक्खू सरकार’