मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये


मध्य प्रदेश के सागर जिले में साइबर ठगों ने एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खाते से 1,76,902 रुपये पार कर दिए. हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकलने के बावजूद मोबाइल पर कोई भी मैसेज या अलर्ट प्राप्त नहीं हुआ. मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार,  सागर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन का कटरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पिछले लगभग 80 वर्षों से खाता है. इसी खाते में उनकी पेंशन की राशि आती है. मंगलवार को जब उनका बेटा संतोष जैन बैंक पहुंचे और खाते का विवरण जांचा, तो पाया कि बैंक खाते से सारा पैसा गायब था.

यह भी पढ़ें: ‘प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश…’, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

तीन ट्रांजेक्शन में खाली किया खाता

बैंक कर्मचारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि अज्ञात ठगों ने तीन किस्तों में पैसे निकाले हैं:
 * पहला ट्रांजैक्शन: ₹1,00,000
 * दूसरा ट्रांजैक्शन: ₹2
 * तीसरा ट्रांजैक्शन: ₹76,900

मंदिर में दान देने के लिए जुटाए थे पैसे

पीड़ित के बेटे संतोष जैन ने बताया कि उनके पिता यह राशि मंदिर में दान करने के लिए जमा कर रहे थे. लेकिन किसी अनजान साइबर अपराधी ने बिना किसी ओटीपी, कॉल या मैसेज के यह रकम उड़ा ली. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर धोखाधड़ी की गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button