

कोलकाता:
Kolkata Durga Puja Chorbagan Stampede: दुर्गा पूजा के पारंपरिक उल्लास के बीच शनिवार शाम कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति में 17 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल भी हैं. जिन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और 7 साल का एक बच्चा शामिल है. यह घटना कैसे हुई इसके बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया से बात की है. दूसरी ओर आज ही शाम कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री, राज्य के मुख्य सचिव सहित कई बड़े अधिकारी और नेता हॉस्पिटल में मौजूद हैं. पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है. बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है.
कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़?
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, “पंडाल का प्रवेश द्वार बहुत संकरा था. निकास द्वार भी संकरा था. बारिश भी हो रही थी. लोगों की भारी भीड़ थी. उस जगह पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था… मेरी बेटी और पोती अस्पताल में भर्ती हैं…”
Kolkata, West Bengal: Following reports of a stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, an eye witness says, “…The entrance was very narrow, and the exit gate was also narrow. There was no lighting in the area….My daughter and grand daughter is hospitalized…”
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कह, “कई लोग बेहोश हो गए; कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था… मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा—जब लोग बेहोश हुए, तो उन्हें बाइकों पर ले जाया गया. यह सब हुआ, और वहां भारी भीड़ भी थी…”
#WATCH | North Kolkata, West Bengal | An eyewitness says, “Many people lost consciousness; some were being taken on motorcycles. I witnessed this happening all around—when people fainted, they were taken away on bikes. All of this took place, and there was a massive crowd as well…”
— ANI (@ANI) October 17, 2026
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि क्या हुआ, इसलिए मैं इस समय इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता…” इस घटना पर एक दूसरे दुर्गा पूजा पंडाल के समिति सदस्य ने कहा, “मैं इस पूजा समिति का सदस्य नहीं हूं; मैं किसी दूसरे क्लब से जुड़ा हूं. घटना के बारे में सुनकर मैं यहां यह देखने आया था कि आखिर हुआ क्या है…”
Kolkata, West Bengal: On the stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, a committee member from another Durga Puja Pandal says, “I am not a member of this puja committee; I belong to another club. I came here after hearing about the incident to see what had happened…”
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
कोलकाता पुलिस ने क्या कुछ बताया?
कोलकाता पुलिस ने बताया कि गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा पार्क (चोरबागान) दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे भारी भीड़ और बारिश के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. राहत कार्य के लिए पुलिस, दमकल, डीएमजी टीम और एंबुलेंस भेजी गईं. पुलिस ने एहतियातन पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है. अब तक करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी मिली है.
यह भी पढ़ें – LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM





