
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त यानी आज रिलीज हो गई है. सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से क्लैश के चलते इसने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है. वहीं इसने एडवांस बुकिंग में भी कमाल किया है. वहीं अब इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?
‘आवारापन 2’ का कैसा है एक्स रिव्यू?
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रहे रिव्यू काफी शानदार है जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये सीक्वल 2007 की कल्ट फिल्म की पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ एक कमर्शियल एक्शन-ड्रामा पेश करने में भी कामयाब रही है.
एक यूजर ने लिखा है, “ शिवम पंडित की फैन-सर्विस और नॉस्टेल्जिया वाला हिस्सा बहुत बढ़िया है. इमरान हाशमी को आखिरकार एक ऐसी फिल्म और किरदार मिला है जो आम लोगों से जुड़ता है. आवारान 2 की कहानी फैंन्स की पसंदीदा सुपर-हिट फिल्म जैसा एक्सपीरियंस देती है, लेकिन डायरेक्शन और एक्शन कोरियोग्राफ़ी कमज़ोर है. तेरा मेरा रिश्ता और तो फिर आओ गाने बहुत असरदार हैं और फ़िल्म को जबरदस्त नॉस्टेल्जिक अनुभव बनाते हैं. सिर्फ ये दो चीज़ें ही इसे सुपरहिट बनाने और पक्के फ़ैन्स को खुश करने के लिए काफ़ी हैं.
इसमें रोमांस कम है, लेकिन नॉस्टेल्जिया और म्यूजिक भरपूर है. कुल मिलाकर, यह एक अच्छी फ़िल्म है जिसमें एक मज़बूत फ़्रैंचाइज़ी बनने की क्षमता है.
#Awarapan2Review: Shivam Pandit fan-service and Nostalgia chamber done right 👍 #EmraanHashmi finally has a movie and a character with mass connect. #Awarapan2 writing is driven as a fan-favorite super hit experience but the direction and action choreography is dull.… pic.twitter.com/QHkEIdgDGi
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) August 14, 2026
ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Records: ‘आवारापन 2’ ने उड़ा दिए ‘धुरंधर’-‘सिकंदर’ के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
ब्लाकबस्टर बता रहे लोग
एक और एक्स यूजर ने लिखा, “शुरुआती 20 मिनट देखकर ही लग रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर होगी, आवारापन 2, इमरान हाशमी “
First 20 minutes and it has BLOCKBUSTER written so far 🔥💥#Awarapan2 #EmraanHashmi pic.twitter.com/awlwHzCgzu
— Praneet Samaiya (@praneetsamaiya) August 14, 2026
इमरान हाशमी हैं आवारापन 2 की जान
एक और ने लिखा, “ आवारापन 2 का पहला हाफ थोड़ा धीमा है, लेकिन बीच-बीच में ज़बरदस्त पल देखने लायक हैं और इमरान हाशमी का करिश्मा पूरी महफ़िल लूट लेता है। देखते हैं कि दूसरा हाफ कैसा रहता है.
#Awarapan2 first half is a little slow, but the high-octane moments in between are a treat, with Emraan Hashmi’s charisma stealing the show. Let’s see how the second half unfolds.
— Kritika vaid (@KritikaVaid91) August 14, 2026
एक और ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
एक और यूजर ने लिखा, “एक ब्लॉकबस्टर फिल्म, कई जबरदस्त मोमेंट्स, म्यूजिक शानदार है, इमरान हाशमी फ़िल्म की जान हैं,सिनेमैटोग्राफ़ी बेहतरीन है, स्क्रीनप्ले तेज़ रफ़्तार है, दिशा पटानी बहुत अच्छी लगीं हैं. डायलॉग्स असरदार हैं, 5 में से 4 रेटिंग.
#Awarapan2
A Blockbuster watch
Many Mass Moments, Music is Amazing, #emraanhashmi is Soul of the Film🔥, Cinematography is Top Notch, Screenplay is Fast Paced #Dishapatani is Too Good❤️
Dialogues are Effective
⭐⭐⭐⭐*/5*#Review #trending @emraanhashmi @DishPatani #Love pic.twitter.com/aGwCNgmOce— VASU KAPOOR ( Filmydunniyaaa ) (@moviereview1684) August 14, 2026
कई और यूजर्स ने भी आवारापन 2 की जमकर तारीफ की है
#Awarapan2: Jabardast Cinema
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐.5Old #EmraanHashmi Era Is Back, Maja Aa Gaya Poora Paisa Vasool, Films Me Aur Bhi Songs Hai Jo Release Nahi Hue!
Saare Songs Aag Moot Rahe Hai 🔥— Buycourt #Suhanian (@Raghav123445) August 14, 2026
आवारापन 2 की कास्ट
इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ में शिवम पंडित के तौर पर कमबैक किया है. ये उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है. इस सीक्वल में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है.