खबर

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान | today rashifal 2 november 2026 horoscope all 12 zodiac signs shubh rang bhagya ank



आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है. क्या नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी या किसी काम में रुकावट आ सकती है. क्या परिवार में खुशियां बढ़ेंगी या आपको किसी बात को लेकर सावधान रहना होगा. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करना पसंद करते हैं तो जान लीजिए सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए धन प्राप्ति और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान से जुड़े उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन विकास और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और आपके संपर्क भी काम आ सकते हैं. हालांकि, किसी करीबी या मित्र से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें. बेवजहह के झगड़ों से दूर रहें और समय का सही इस्तेमाल करें. परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है. स्थान परिवर्तन की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
– भाग्य अंक: 5
– शुभ रंग: पीला
– दान: सफेद वस्तु

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है. विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं. ऐसे में किसी भी तरह के विवाद और बदनाामी से बचकर रहें. दूसरी तरफ, दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार में चहल-पहल बढ़ सकती है. किसी रिश्तेदार या नए संबंध से फायदा मिलने के संकेत हैं. यात्रा की योजना भी बन सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर दर्शन से मानसिकक शांति मिल सकती है.
– भाग्य अंक: 6
– शुभ रंग: सफेद
– दान: काला उड़द

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार को नए काम की शुरुआत के मौके मिल सकते हैं. आपका जनसंपर्क बढ़ेगा और इसका फाायदा भविष्य में मिल सकता है. किसी मंगल उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. प्यार और रिश्तों के मामले में भी दिन खास रह सकता है. बढ़ती जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभाल पाएंगे. घर में हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल बना रहेगा.
– भाग्य अंक: 7
– शुभ रंग: नीला
– दान: सरसों का पाउडर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन राहत और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटकाा हुआ काम पूरा होने के योग हैं. किसी नए मित्र से फायदा मिल सकता है. आप अपनी सूझबूझ से सही फैसले लेने में सफल रहेंगे. घर के लिए कोई पसंदीदा सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है. हालांकि, बेवजह की भागदौड़ से बचें और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें. साहित्य, संगीत और रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.

– भाग्य अंक: 8
– शुभ रंग: सफेद
– दान: चीनी

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी अधूरेे काम को पूरा करने के लिए सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. मित्रों का साथ मिलेगा. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन स्थान परिवर्तन आपके लिए सुखद साबित हो सकता है. कानूनी मामलों में कोई नया मोड़ आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें.
– भाग्य अंक: 2
– शुभ रंग: भूरा
– दान: गुलाब का पौधा

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मेहनत और सफलता का मेल लेकर आ सकता है. प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है. धार्मिक और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. महिलाओं को अपनी पसंद की वस्तु मिल सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. कुछ परेशानियों के बावजूद आपको सफलताा मिल सकती है.

– भाग्य अंक: 9
– शुभ रंग: हरा
– दान: डाब 

ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2026: कल रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस दिन जरूर उतारें अपने बच्चे की नजर, जानें सही विधि

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है. कोई बड़ा मनोरथ पूरा होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रह सकता है. आप अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं. देश-विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, जरूरी योजनाओं में देरी हो सकती है और पहले से चल रहे कामों में रुकावटें आ सकती हैं. अनजान लोगों से दोस्ती करने में सावधानी बरतें. कानूनीी विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें.
– भाग्य अंक: 5
– शुभ रंग: सिल्वर
– दान: हरा धनिया

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सोमवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. कामकाज में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ सहयोगियों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है. स्थान परिवर्तनन या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि, मुश्किल परिस्थितियों में भी आप अपनी सूझबूझ से काम पूरा कर सकते हैं. मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें.
– भाग्य अंक: 4
– शुभ रंग: लाल
– दान: जटा वाला नारियल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा संकेत दे रहा है. धन प्राप्ति का नया रास्ता खुल सकता है और कारोबार में लाभ की उम्मीद रहेगी. कामकाज की व्यस्तता बढ़ सकती है. बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होने के संकेत हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है. हालांकि, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. वायु संबंधी परेशानी के कारण मानसिक बेचैनी हो सकतीी है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
– भाग्य अंक: 9
– शुभ रंग: केसरिया
– दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापारी नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए तबादला लाभदायक साबित हो सकता है. प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं. छोटी यात्रा भी फायदेमंद रह सकती है. किसी विरोधी की चाल से सावधान रहें. आर्थिक मदद मिलने की संभावना है और घर के लिए कोई उपयोगी सामान खरीद सकते हैं. परिवार के बच्चों और महिलााओं को घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है.
– भाग्य अंक: 8
– शुभ रंग: काला
– दान: बरगद का पौधा

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रुके हुए काम पूरे करने का मौका दे सकता है. किसी सहयोगीी की मदद से अधूरी योजना आगे बढ़ सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े लेन-देन में फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न पड़ें. अपनी सफलता को लेकर जरूरत से ज्यादा दिखावा करने से भी बचें.
– भाग्य अंक: 8
– शुभ रंग: नीला
– दान: पीपल का पौधा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नई शुरुआत के लिहाज से अच्छा रह सकता है. भाग्य आपका साथ दे सकता है और किसी नए काम को शुरू करने का मौका मिल सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. किसी शुभ समााचार से मन प्रसन्न हो सकता है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के संकेत हैं. विरोधियों की चाल और अफवाहों से सावधान रहें. स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहने की संभावना है.
– भाग्य अंक: 7
– शुभ रंग: नारंगी
– दान: लाल मिर्च

ये भी पढ़ें- November 2026 Vrat Tyohar List: अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, नोट करें पूरी लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button