मध्य प्रदेश

शिमला में HRTC बस और कार की टक्कर, एक परिवार के 3 लोगों की मौत


शिमला जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार (24 सितंबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बच्चा घायल है. जानकारी के अनुसार HRTC बस और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया.

इस हादसे में उसी परिवार का बच्चा घायल है. जिसको उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला भेजा गया है. डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

हिमाचल के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, एरियर पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में तीनों मृतक सोलन अर्की के रहने वाले हैं. जिनमें घायल बच्चे के माता पिता और दादी शामिल हैं. 

यह टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं.

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान

इस हादसे में मारे गए तीन लोगों के नाम सामने आए हैं. इसमें 57 वर्षीय दयानंद, हेमलता और विद्यादेवी का नाम शामिल है. यह मृतक फांजी गांव घणागूघाट अर्की के बताए जा रहे हैं. सभी मृतक सोलन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई. आनन-फानन में कार से लोगों को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है. 

HPTDC कर्मचारियों को नहीं मिली अगस्त की सैलरी, इस्तीफे की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button