मध्य प्रदेश

HPTDC कर्मचारियों को नहीं मिली अगस्त की सैलरी, इस्तीफे की मांग


हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के कर्मचारियों को अगस्त 2026 का वेतन 24 सितंबर तक भी जारी नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कड़ा विरोध जताया है. संगठन ने निगम की वित्तीय स्थिति और प्रबंधन को लेकर सवाल उठाते हुए HPTDC के चेयरमैन आरएस बाली के इस्तीफे की मांग की है. 

संघ का कहना है कि अगर वह खुद इस्तीफा नहीं देते है तो मुख्यमंत्री को उन्हें हटा देना चाहिए. साथ ही चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ‘टूरिज्म बचाओ, बाली हटाओ’ आंदोलन शुरू किया जाएगा.

हिमाचल के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, एरियर पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

मजदूर संगठन ने क्या कहा?

BMS के अनुसार, अगस्त माह का वेतन 24 दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिला है, जिससे सैकड़ों परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि कुल्लू क्षेत्र की चार पर्यटन इकाइयों में एक साथ मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य चलने के कारण निगम की आय प्रभावित हुई है, जो वर्तमान वित्तीय संकट की प्रमुख वजह बनी है.

संघ ने आरोप लगाया कि होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से अब तक लगभग 401 करोड़ रुपये और प्रतिमाह करीब 1.25 करोड़ रुपये किराये के रूप में सरकार को प्राप्त हो रहे हैं. यदि यह राशि निगम को मिलती तो कर्मचारियों के वेतन और अन्य वित्तीय दायित्वों का भुगतान समय पर किया जा सकता था.

BMS के प्रदेश अध्यक्ष ने दी यह जानकारी

BMS के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राणा के मुताबिक निगम के करीब 1000 नियमित कर्मचारी, 70 दिहाड़ी कर्मचारी और लगभग 500 आउटसोर्स कर्मचारी वेतन संकट से प्रभावित हैं. इसके अलावा विभिन्न महंगाई भत्तों (DA) तथा वर्ष 2016 के अंतरिम वेतन से संबंधित एरियर भी लंबे समय से लंबित हैं. 

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों के मेडिकल और टीए बिलों का भुगतान पिछले एक वर्ष से नहीं किया गया है. संघ ने निगम की आठ इकाइयों को दोबारा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) मोड पर देने की पहल पर भी चिंता जताई है और इसे कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया है.

भारतीय मजदूर संघ ने सरकार और निगम प्रबंधन से कर्मचारियों के लंबित वेतन, एरियर और अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा.

पेंशनरों को एरियर का इंतजार खत्म, अक्टूबर में मिलेगा भुगतान; CM सुक्खू का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button