खबर

चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, मौके से देसी कट्टा बरामद, जांच जारी | Chandigarh Police head constable shot dead at Sector-22 Forensic Team Examines Spot












चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस टीम.

NDTV

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चंडीगढ़ सेक्टर 22 की है. हेड कांस्टेबल की पहचान नितिन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नितिन की हत्या उनके घर पर ही की गई. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा हमें सुबह सूचना मिली थी, उसके बाद हमारी टीम यहां मौके पर पहुंची है. चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन के सिर में गोली लगी है, उनकी मौत हो गई है. 

चंडीगढ़ एसएसपी ने क्या कुछ बताया?

चंडीगढ़ एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. बताया गया कि जिस समय नितिन की हत्या हुई, उस वक्त घर में उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे. हेड कांस्टेबल के बेटे पर ही गोली मारने का शक जताया जा रहा है. हालांकि बेटे जुड़े सवाल पर एसएसपी ने कहा अभी मामले की जांच चल रही है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

SHO सुदेश कुमार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हम मामले की जांच कर रहे हैं. शुरुआती तौर पर उनका बेटा ही संदिग्ध है.

खबर अपडेट की जा रही है.




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button