खबर

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लोगों को मिलेगी फ्री शटल सर्विस, जानें टाइमिंग और रूट | Free shuttle service available for UP International Trade Show check timings and routes


यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लोगों को मिलेगी फ्री शटल सर्विस, जानें टाइमिंग और रूट

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए फ्री बस सेवा

NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आगाज शुक्रवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुरु किया गया. यहां आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने फ्री शटल बस सेवा की शुरुआत की है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जाएगा. ट्रेड शो के दौरान दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही गौतमबुद्ध नगर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से लोगों को एक्सपो मार्ट तक पहुंचाने के लिए 9 मुख्य रूट निर्धारित किए गए हैं. इसके साथ ही 60 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस और 42 पार्क एंड राइड बस भी चलाई जाएगी.

कैसे होगा बसों का संचालन

बताया गया है कि सभी मुख्य रूट की बसें नॉलेज पार्क रोड स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट (IEML) के गेट नंबर तीन और चार के बाहर बने बस स्टॉप तक जाएंगी. ज्यादातर रूट में बसों की फ्रीक्वेंसी आधे घंटे के अंतराल पर होगी.

  • फ्री शटल बस सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजनेसमैन लोगों के लिए होगी.
  • दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए मुफ्त शटल सेवा होगी.
  • बस स्टैंड से एक्सपो मार्ट के लिए बस सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
  • एक्सपो मार्ट से वापसी के लिए दोपहर दो बजे से रात 9:10 बजे तक बसों का संचालन होगा.
  • कुछ रूट पर अंतिम बस रात 9:30 बजे तक संचालित होगी.

प्रमुख स्थानों से 32-32 बसों का होगा संचालन

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (गेट नं. 4)

  • रूट- GIP मॉल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सेक्टर-142 एडवांट-नासा पार्किंग होते हुए एक्सपो मार्ट.
  • नोएडा सेक्टर-62
  • रूट- वेव सिटी सेंटर, गोल्फ कोर्स, दादरी मेन रोड, सालारपुर, भंगेल, NSEZ, फेज-2, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर, शारदा अस्पताल और नासा पार्किंग होते हुए एक्सपो मार्ट.
  • गौर सिटी मॉल
  • रूट- एक मूर्ति चौक, इटेडा, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर और शारदा अस्पताल होते हुए एक्सपो मार्ट.
  • नोएडा सेक्टर-35 (मोरना बस स्टैंड):
  • रूट- सिटी सेंटर, सेक्टर-37, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-142 एडवांट होते हुए नासा पार्किंग के रास्ते एक्सपो मार्ट.

आसपास के क्षेत्रों से 20-20 बसों की सेवा

  • दादरी रोडवेज बस स्टैंड: तिलपता, दादरी रेल मार्ग, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर और शारदा अस्पताल होते हुए एक्सपो मार्ट.
  • दनकौर: सिकंदराबाद रोड, गंगनहर टी-प्वाइंट, ग्रेटर नोएडा रोड, कसना और परी चौक होते हुए नासा पार्किंग.
  • रबूपुरा: यमुना गौर सिटी और गलगोटिया विश्वविद्यालय होते हुए एक्सपो मार्ट.
  • जेवर बस स्टैंड: यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नासा पार्किंग.
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल फोरकोर्ट): यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नासा पार्किंग.

इंटरसिटी एवं ‘पार्क एंड राइड’ ई-बस सेवा

  • 60 इंटरसिटी ई-बसों का संचालन: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आंतरिक सेक्टरों को जोड़ने के लिए.
  • 42 पार्क एंड राइड ई-बसों की सुविधा: नासा पार्किंग से सीधे इंडिया एक्सपो मार्ट तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए.
  • संचालन का समय: सुबह 9:00 बजे से रात 9:30 बजे तक (यातायात और भीड़ के आधार पर समय में बदलाव संभव).

शटल सेवा से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए परिवहन हेल्पलाइन नंबर 9717790588 पर महेश चौधरी से संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः नोएडा वाले ध्यान दें! 5 दिन इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर एडवाइजरी जारी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button