खबर

IIT द‍िल्‍ली में पढ़कर IPS बने मोहिबुल्लाह अंसारी, अब USA से क्‍यों आया बुलाया? 10-12वीं में हुए फेल | ips mohibullah ansari iit delhi to america asian hero award 2026 success-story


IPS मोहिबुल्लाह अंसारी की सक्‍सेस स्‍टोरी प्रेरणादायक है. कभी 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी ने शानदार वापसी की. उन्होंने न केवल IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, बल्कि UPSC परीक्षा पास कर बिहार कैडर के IPS अधिकारी भी बने. अब उन्हें अमेरिका से बुलावा आया है, जहां उन्हें द एशियन हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा.

साल 2021 बैच के IPS मोहिबुल्लाह अंसारी वर्तमान में बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें 13 दिसंबर 2026 को USA के फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्टिवल के दौरान द एशियन हीरो अवार्ड 2026 प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट यूएसए की ओर से दिया जाएगा.

आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, IPS मोहिबुल्लाह अंसारी का चयन द एशियन हीरो अवार्ड 2026 के लिए उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग, ईमानदार और बेदाग छवि, उत्कृष्ट जनसेवा तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया है.  

यह भी पढ़ें- SDM अपूर्वा यादव के घर गूंजी डबल किलकारी, जुड़वा बच्चों की मां बनने वालीं पहली PCS अफसर!

ips mohibullah ansari iit delhi to america asian hero award 2026 success story

प्री-बोर्ड में फेल होने के बाद बदली जिंदगी

मोहिबुल्लाह अंसारी स्कूल के दिनों में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं में असफल हो गए थे. उस समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि एक दिन वह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाएंगे. हालांकि, असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और उन पर काम किया. मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने स्कूल की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की और आगे बढ़ते गए.  

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल

ips mohibullah ansari iit delhi to america asian hero award 2026 success-story

IIT दिल्ली से की इंजीनियरिंग

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मोहिबुल्लाह अंसारी ने जेईई मुख्‍य और जेईई एडवांस्‍ड परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं. वर्ष 2011 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में प्रवेश मिला, जहां उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक आईटी कंपनी में नौकरी की. कुछ समय तक नौकरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. मोहिबुल्लाह अंसारी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 389वीं रैंक प्राप्त की थी. उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली. 
 

ips mohibullah ansari iit delhi to america asian hero award 2026 success-story

यह भी पढ़ें-  UPSC में AIR 46 को 60 वाले से हुआ प्‍यार तो ब‍िहार को म‍िला पावर कपल, IAS शशांक शुभंकर-उदिता सिंह कौन?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button