खबर

अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना हीरामंडी का ये गाना, राजा हसन की आवाज पर मनीषा, अदिति, ऋचा, संजीदा और शर्मिन का डांस | 700 year old amir khusro ghazal inspired song raja hasan voice manisha koirala richa chaddha aditi rao dance made it cult



नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की Netflix सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ अपने सेट, शानदार कहानी, डायरेक्शन, कपड़ों और म्यूजिक के लिए खूब चर्चा में रही. लेकिन इस सीरीज का एक गाना ऐसा है, जो 700 साल पुरानी अमीर खुसरो की एक रचना से बना है. इस पुरानी रचना को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में बेहद ही खूबसूरती से जोड़ा है. 13वीं-14वीं शताब्दी की इस रचना को अपने अंदाज के बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया. इस गाने में पीले रंग, फूलों और बसंत का खूबसूरत माहौल नजर आता है.

अमीर खुसरो की रचना को मिला नया अंदाज

सीरीज हीरामंडी का गाना ‘सकल बन’ की सबसे खास बात है इसका इतिहास. अमीर खुसरो की रचनाओं, कविताओं और गजलों से प्रेरित या उनके बोलों पर बॉलीवुड में कई गाने बनाए गए हैं. गाने की लिरिक्स है ‘सकल बन फूल रही सरसों’ बसंत के मौसम और नेचर की तस्वीर को पेश करती है. इस गाने के बोलों में सरसों के फूल, आम के पेड़ और सजती हुई स्त्री का जिक्र किया गया है.

राजा हसन ने गाया गीत

भंसाली ने इस पुराने गाने को अपनी सीरिज में एक अलग ही विजुअल के साथ पेश किया. सीरीज में इस गाने को राजा हसन ने गाया है. इसके बोल अमीर खुसरो की रचना से लिए गए हैं. इस गाने में मनीषा कोईराला, अदिती रॉव हैदरी, रिचा चढ्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन शेगल नजर आई हैं. सभी पीले रंग के कपड़ों में सजी हुई हैं. गाने में मनीषा, रिचा चढ्ढा, संजीदा शेख और अदिती ने बेहतरीन डांस किया है. इस गाने के लिए तैयार किया गया सेट, इसका डांस और गाने के बोल इसको और खास बना देते हैं. गाने के बोल इस तरह हैं- 

ऐ सकल बन, सकल बनफूल रही सरसों, 
सकल बनफूल रही सरसों…
सकल बन फूल रही सरसों,
बन-बन फूल रही सरसों.
अम्बवा फूटे, टेसू फूले,
कोयल बोले डार-डार,
और गोरी करत सिंगार,
मलनियाँ गढवा ले आईं कर सों,
सकल बन फूल रही सरसों.

गाने ने सोशल मीडिया पर भी मचाई धूम

गाने को लोगों ने कितना पसंद किया है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मार्च 2024 में आए गाने सकल बन को अब तक यूट्यूब पर करीब 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. यानी करीब 700 साल पुरानी रचना को भंसाली ने ऐसा रूप दिया कि वह आज की ऑडियंस और सोशल मीडिया की दुनिया तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना लता मंगेशकर का गाना, गीत का मतलब समझें ना समझें, आएगा भरपूर मजा, मिथुन-अनीता ने बनाया सदाबहार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button