खबर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? | food items for good eyesight ankho ki roshni badhane ke liye kya khana chahiye


आज के समय में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर अपनी आंखों को गड़ाए हुए रहते हैं. ऐसे में आंखों पर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है. इस स्थिति में आंखों में जलन, थकान, खुजली और धुंधलापन नजर आने लगता है. ऐसी स्थिति में सही खानपान आपकी आंखों के लिए बहुत ही जरूरी होता है. बेहतर खानपान से आपकी आंखों को जरूरी पोषक तत्व मिलता है, जिससे आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद मिलती है. वहीं, बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की परेशानी से भी कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है. यहां जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

आंखों के लिए बेस्ट है गाजर

गाजर विटामिन ए का अच्छा सोर्स होता है. वहीं, इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आपके आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद हो सकता है. विटामिन A आंखों की रेटिना को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं. अगर आप नियमित रूप से गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे रात में देखने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है.

आंखों के लिए असरदार है हरी पत्तेदार सब्जियां

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, सरसों का साग, केल इत्यादि का सेवन करें. इसमें ल्यूटिन और जिएक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट और उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन के खतरे से बचा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

खट्टे फल भी है आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए खट्टे फल जसे- मौसमी, नींबू, संतरा और अमरूद फायदेमंद हो सकते हैं. यह विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से पाया जाता है. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और मोतियाबिंद के रिस्क को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

आंखों के लिए बादाम और अखरोट 

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए बादाम और अखरोट का सेवन करना हेल्दी हो सकता है. यह विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स है. नियमित रूप से विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करने से आंखों की सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद मिल सकती है. साथ ही यह उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है.

मछली से आंखों की ड्राईनेस हो सकती है कम

नियमित रूप से मछली का सेवन करने से आंखों की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है. मछलियों जैसे- टूना, सैल्मन, सार्डिन में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इससे आंखों की ड्राईनेक कम हो सकती है. साथ ही यह रेटिना को भी हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें – ‘आंखों की रोशनी जाने से पहले काशी विश्वनाथ देखने हैं’, Gen Z ने फूल बेचने वाली महिला का बेटा बनकर पूरी की इच्छा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button