खबर

कौन-से एग्जाम पास करके सीधे विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है? जानिए IIT नहीं, ये टेस्ट भी खोलते हैं विदेशी यूनिवर्सिटी का रास्ता | which-exams-can-help-study-abroad-ielts-toefl-sat-gre-gmat-guide



Foreign University Admission Process : क्या आप भी विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि सिर्फ अच्छे नंबप काफी नहीं होता है. दुनिया की कई बड़ी यूनिवर्सिटियों में दाखिले के लिए कुछ खास एग्जाम पास करना होता है. बता दें कि कोर्स, देश और यूनिवर्सिटी के अनुसार इन एग्जाम्स की जरूरत अलग-अलग हो सकती है. अगर आपकी जानकारी में नहीं है तो हम आपको इस आर्टिकल में विदेश में पढ़ाई के लिए कौन-कौन से एंट्रेस एग्जाम देने होते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं. 

IELTS और TOEFL

अगर आप अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या यूरोप की यूनिवर्सिटियों में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आमतौर पर IELTS या TOEFL स्कोर मांगा जाता है. ये परीक्षाएं स्टूडेंट्स की इंग्लिश की Reading, Writing, Listening और Speaking क्षमता को परखती हैं. बता दें कि कई देशों और यूनिवर्सिटीज में इन स्कोरों को अंग्रेजी कुशलता के सर्टिफिकेट के रूप में स्वीकार किया जाता है.

SAT

वहीं, जो स्टूडेंट्स 12वीं के बाद अमेरिका समेत कई विदेशी यूनिवर्सिटी में बैचलर डिग्री हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए SAT परीक्षा पास करना जरूरी मानी जाती है. यह स्टूडेंट की मैथ्स, पढ़ने और एनालिटिकल क्षमता की जांच करती है. कई अमेरिकी विश्वविद्यालय SAT स्कोर स्वीकार करते हैं, हालांकि कुछ इंस्टीट्यूट्स टेस्ट-ऑप्शनल भी हो चुके हैं.

GRE

इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी या अन्य मास्टर्स और रिसर्च प्रोग्राम में एंट्रेंस के लिए कई विश्वविद्यालय GRE स्कोर मांगते हैं. इस परीक्षा में Verbal Reasoning, Quantitative Reasoning और Analytical Writing की क्षमता परखती हैं.

GMAT

अगर आपका सपना किसी विदेशी बिजनेस स्कूल से एमबीए (MBA) करने का है, तो GMAT परीक्षा पास करनी होती है. दुनिया के कई प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल GMAT स्कोर के बेसिस पर उम्मीदवारों का इवैल्युएशन करते हैं. बता दें कि कुछ संस्थान GRE स्कोर भी एक्सेप्ट करते हैं.

PTE और Duolingo भी बन रहे ऑप्शंस

हाल के सालों में PTE Academic और Duolingo English Test की एक्सेप्टेंस भी बढ़ी है. कई यूनिवर्सिटी इन्हें अंग्रेजी दक्षता के ऑप्शंस के रूप में स्वीकार कर रहे हैं. हालांकि आवेदन से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल शर्तें जरूर पढ़ लेनी चाहिए अच्छे से.

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी और हिरासत में क्या अंतर है? जानिए पुलिस कब कर सकती है Detain और कब Arrest




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button