मनोरंजन

‘वे बेहतरीन कलाकार थे’, नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी


बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है. कलाकारों से लेकर आम लोग तक, उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. वहीं राजस्थान के उदयपुर के आर्टिस्ट और शेफ हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी. उन्होंने तरबूज पर एक्टर का पोर्ट्रेट बनाया.

नाना के योगदान को किया याद

पटना पहुंचे गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए आईएएनएस से कहा, एक्टर के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे और उनके लिए लोगों के दिलों में हमेशा जगह रहेगी. मैंने एक अखबार में पढ़ा था कि कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर सैनिकों के बीच गए थे और उनके साथ समय बिताया था.

इस बात से मुझे काफी प्रेरणा मिली. मैंने इससे समझा कि एक कलाकार के लिए सिर्फ अभिनय करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि वह समाज के लिए क्या योगदान देता है.गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को लेकर चर्चा में हैं. वह अपने होम प्रोडक्शन ‘देब गुरु फिल्म्स’ के तहत रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

Box Office: संडे को ‘दृश्यम 3’ पर हुई नोटों की बारिश, ‘हनुमान अंश’ ने भी किया गजब, जानें- ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन

‘तुम मेरे हो’ को लेकर उत्साहित हैं गुरमीत

गुरमीत ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत बिहार से कर रहा हूं. कम उम्र में मुझे टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला था. इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और लोगों के आशीर्वाद से ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं. 

मैं ‘तुम मेरे हो’ में प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहा हूं, इसलिए यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. फिल्म के गानों और ट्रेलर को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को भी पसंद करेंगे.

तरबूज पर बनाया नाना का पोर्ट्रेट

दूसरी ओर, राजस्थान के उदयपुर के आर्टिस्ट और शेफ हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर के प्रति सम्मान को जाहिर करने के लिए तरबूज को कैनवास बनाया. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, एक्टर के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा. मैं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहता था, इसलिए मैंने तरबूज पर उनका पोर्ट्रेट बनाया. इस काम में पांच से छह घंटे का समय लगा और मैंने इसे दिल से नाना पाटेकर को समर्पित किया है.

हर्षवर्धन ने बताया, मुझे नाना पाटेकर की लगभग सभी फिल्में पसंद हैं, लेकिन मेरी पसंदीदा फिल्म ‘तिरंगा’ है. इससे पहले भी मैं कई जानी-मानी हस्तियों के पोर्ट्रेट बना चुका हूं. इनमें धर्मेंद्र, धीरेंद्र शास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम शामिल हैं.

 

नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button