खबर

LIVE: सुप्रीम कोर्ट में इंडिया गठबंधन ने दायर की याचिका, भगवान दास मार्ग पर राहुल गांधी का ट्रक रोका गया | rahul gandhi protest to supreme court Live updates opposition march delhi cec gyanesh kumar metro service abhijeet dipke neha bora



Delhi Protest Today LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. 11 अक्टूबर को स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. आज यानी 12 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया.

उन्होंने विपक्षी पार्टियों, सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और नागरिकों से अपील की है कि वे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “इस मार्च में अलग-अलग सियासी पार्टियों, लिंग, जाति, समुदाय और राज्यों के लोग एक साथ आएंगे.” उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोग भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने, वोटर लिस्ट के एसआईआर प्रोसेस को रोकने और कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी दलों से मुलाकात करने से मना कर दिया है.

वहीं, आज दिल्ली मेट्रो की कुछ लाइनें प्रभावित रहेंगी. DMRC के मुताबिक, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद रहेंगे. इनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड स्टेशन शामिल हैं. हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा सभी स्टेशनों पर सामान्य रहेगी.

Delhi Protest, INDIA Bloc March to Supreme Court LIVE Updates



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button