खबर

NDTV World Summit 2026 में शामिल होंगे PM मोदी, ‘A World Between Orders’ थीम पर दुनिया के दिग्गजों का मंथन | NDTV World Summit 2026 pm modi to address focus on a world between orders ai geopolitics World Leaders conference Global Strategy


नई दिल्ली:

वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और तकनीक के बदलते परिदृश्य के बीच इस वर्ष भी NDTV वर्ल्ड समिट (NDTV World Summit 2026) का आयोजन होने जा रहा है. 22 और 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे. इस कार्यक्रम में वैश्विक नेता, नीति-निर्माता, कारोबारी जगत के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.

बदलती विश्व व्यवस्था पर केंद्रित होगी चर्चा

इस वर्ष NDTV World Summit की थीम “A World Between Orders” रखी गई है. जिसका फोकस दुनिया में हो रहे बदलावों और नई वैश्विक चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर होगा. NDTV की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार इस साल की थीम उस बदलती वैश्विक तस्वीर को दर्शाती है, जहां दुनिया पुरानी व्यवस्था और नई उभरती शक्तियों के बीच खड़ी है. एक ओर पुराने नियम और संस्थाएं अभी भी प्रभावी हैं, तो दूसरी ओर नए देश, नई आर्थिक ताकतें और राष्ट्रीय हितों की नई परिभाषाएं वैश्विक संतुलन को बदल रही हैं. यही बदलाव आने वाले समय की विश्व व्यवस्था को तय करेंगे.

Add image caption here

NDTV World Summit में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

NDTV वर्ल्ड समिट के पिछले दो संस्करणों में भी शामिल रहे प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी चर्चाओं की दिशा तय करेंगे. इस समिट में वैश्विक रणनीति, भू-राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा.

इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी. इनमें नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा, न्यूयॉर्क वेदांत सोसाइटी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी सर्वप्रियानंद, जेरोधा के संस्थापक निखिल कामथ तथा फ्यूचरिस्ट और एआई विशेषज्ञ माइक वॉल्श शामिल हैं.

ये सभी विषय विशेषज्ञ भू-राजनीति और वैश्विक रणनीति, मौद्रिक नीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था, उद्यम एवं आर्थिक विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य के कार्यक्षेत्र, आध्यात्मिकता और दर्शन तथा तकनीक और मानवता के बदलते रिश्तों पर अपने विचार साझा करेंगे.

AI और युद्ध के बदलते स्वरूप पर विशेष सत्र

सम्मेलन में एआई और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे. “War in the Time of AI – How Technology Is Rewriting The Battlefield” विषय पर होने वाले सत्र में पूर्व CIA निदेशक और KKR ग्लोबल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन जनरल डेविड पेट्रायस शामिल होंगे. इस चर्चा में युद्ध और सुरक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों के प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा. वहीं एआई विशेषज्ञ माइक वॉल्श “The AI Organisation – Who Works, Who Leads, Who Decides?” विषय पर चर्चा करेंगे. इसमें इस बात पर विचार होगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य में संस्थाओं के कामकाज और निर्णय लेने की प्रक्रिया को किस तरह बदल सकती है.

साइबर सुरक्षा और एआई पर भी मंथन

“AI, Cybersecurity and New Contest For Power” सत्र में माइक्रोसॉफ्ट के एआई और साइबर सुरक्षा नीति निदेशक निकोलस बट्स शामिल होंगे. इसके अलावा स्वामी सर्वप्रियानंद “Can Code Be Conscious? Rethinking The Mind In The Age Of AI” विषय पर अपने विचार रखेंगे. यह सत्र तकनीक, चेतना और मानव मस्तिष्क के बीच संबंधों पर केंद्रित होगा.

भारत-नेपाल संबंधों पर भी चर्चा

नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले “Proximity to Prosperity – The India-Nepal Opportunity” विषय पर बोलेंगे. इसमें भारत और नेपाल के बीच आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय विकास और साझा अवसरों पर चर्चा होगी. सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या एक अधिक बहुध्रुवीय (Multipolar) विश्व व्यवस्था अधिक संतुलित बन सकती है, बिना और अधिक विभाजित हुए. साथ ही बदलती वैश्विक व्यवस्था और उभरते नए शक्ति केंद्रों के बीच भारत की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

पिछले संस्करण में भी जुटी थीं वैश्विक हस्तियां

NDTV वर्ल्ड समिट के पिछले संस्करणों में भी दुनिया की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. पिछले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें : PM मोदी, अमरसूर्या, सुनक, टोनी एबॉट, कपिलदेव, अगरकर… जानें NDTV World Summit का पूरा निचोड़




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button