खबर

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश, ठंड भी बढ़ेगी, IMD का अलर्ट | Weather Forecast Kal Ka Mausam 13 october 2026 imd Rain Alert in Delhi UP Rajasthan and 23 States



Kal Ka Mausam 13 october 2026: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से ही घने बादल छा गए थे. इसके बाद, आधी रात को करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई और आकाशीय बिजली चमकने का दौर शुरू हुआ. दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की विदाई के बाद सक्रिय हुए एक नए मौसम सिस्टम के कारण दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह भारी बारिश दर्ज की गई है. कल भी मौसम का यही मिजाज रहेगा. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 13 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली एनसीआर में कल भी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कल रात और सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया. अब कल भी राजधानी में बारिश के आसार हैं. इस बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है और सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है. कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 80 से 70 प्रतिशत रहेगी. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी. 15 अक्टूबर तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी है. खासतौर पर पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. कल भी इन जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे 15 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है.  अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और संभल में बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि 15–16 अक्टूबर के दौरान इन जिलों में बारिश के आसार हैं.

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है और 13-14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में एक बार फिर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु में भी बारिश

तमिलनाडु में मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है. कल नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, मदुरै, शिवगंगा, सलेम और तिरुप्पुर जिलों में बारिश हो सकती है. तमिलनाडु के अन्य हिस्सों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख.
  • मध्यम बारिश: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप.
  • हल्की बारिश: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक.

यह भी पढ़ें: मॉनसून गया, फिर भी बरस रहे बादल, सुपर अल नीनो से मौसम हुआ बेपटरी; वैज्ञानिक भी जता रहे चिंता 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button