मध्य प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया, लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां मानसून के दौरान भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं की जल्द बहाली, क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून में भी चंबा जिले को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और इस बार भी स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की बहाली का काम तेजी से किया जा रहा है.

CM सुक्खू ने निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का किया निरीक्षण

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि करीब 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. इसके पूरा होने से चंबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

साल के अंत तक शुरू हो सकती है हेलीकॉप्टर सेवा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में चंबा में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने का प्रयास कर रही है. उनके मुताबिक, इस सुविधा के शुरू होने से जिले की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विकास संबंधी गतिविधियों में भी तेजी आएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button