खबर

कोरियन सिंगर AOORA मुंबई के बारिश पर रिलीज किया गाना, राज कपूर का लुक, बॉलीवुड क्लासिक चार्म और हॉलीवुड का स्विंग मिक्स | Korean singer AOORA released a song inspired by Mumbai rains Raj Kapoor look Bollywood classic charm and Hollywood swing



नई दिल्ली:

कोरियन सिंगर AOORA ने नया गाना’टिप टिप’ रिलीज किया है. यह मॉनसून-थीम वाला गाना है जिसमें रेट्रो बॉलीवुड का का चार्म और हॉलीवुड का स्विंग मिक्स है. उन्होंने कहा, “जब मैं पहली बार भारत आया, तो मुझे लगा कि बारिश बस… बारिश है, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि यहां बारिश का मतलब बिल्कुल अलग है. जैसे ही बारिश शुरू होती है, सब कुछ बदल जाता है. कुछ लोग दौड़ते और नाचते हैं, कुछ चाय के लिए रुकते हैं, कुछ अपने पहले प्यार को याद करते हैं, तो कुछ बस खिड़की से बाहर देखकर मुस्कुराते हैं.”

गाना लिखने से पहले, AOORA ने सड़कों पर लोगों से उनकी पसंदीदा मॉनसून यादों के बारे में बात की. मैं जानना चाहता था कि अलग-अलग लोगों के लिए बारिश का क्या मतलब है. इसलिए, मैं सड़कों पर लोगों से मिला और उनसे बारिश से जुड़ी उनकी यादों के बारे में पूछा. हर किसी की कहानी अलग थी, लेकिन सभी में एक ही भावना थी… खुशी. तभी मुझे लगा कि बारिश असल में भारत की आवाजों में से एक है. यह सिर्फ आसमान से नहीं गिरती… यह लोगों को जोड़ती है.”

यह भी पढ़ें- 24 साल पुराना माधुरी- ऐश्वर्या का गाना, सरोज खान की कोरियोग्राफी, श्रेया-कविता ने दिया आवाज, 15 दिनों में हुआ शूट, मिले कई अवॉर्ड

‘टिप टिप’ में क्लासिक बॉलीवुड धुनों की गर्माहट के साथ विंटेज स्विंग और जैज का मेल है. वे कहते हैं, “मुझे ऐसा संगीत पसंद है जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाए. जब ​​मैं पुराने बॉलीवुड गाने सुनता था, तो मुझे उनमें एक खूबसूरत मासूमियत और आकर्षण महसूस होता था. साथ ही, मुझे विंटेज जैज और स्विंग भी पसंद है क्योंकि यह आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है, भले ही आपको नाचना न आता हो.”

यह भी पढ़ें-  रणदीप हुड्डा बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए पहुंचे असम, लंगर में विस्थापित लोगों को खिलाया खाना, बोले- ‘इंसानियत सबसे ऊपर’

म्यूजिक वीडियो के छाते, टोपियां और मोनोक्रोम विजुअल्स राज कपूर के दौर की याद दिलाते हैं, हालांकि AOORA का कहना है कि उनकी टीम किसी खास फिल्म या स्टार को रीक्रिएट नहीं कर रही थी. गाने की तैयारी के दौरान, मैंने कई विंटेज गाने और विजुअल रेफरेंस देखे. खासकर ‘एक लड़की भीगी-भागी सी’ जैसे गाने, और मुझे उनकी मासूमियत, मजाक और सादा रोमांस बहुत पसंद आया. हमने ‘सिंगिन इन द रेन’ की खुशनुमा बारिश की तस्वीरों और मूवमेंट से भी प्रेरणा ली. टोपी, छाता, ब्लैक-एंड-व्हाइट सड़कें और चंचल परफॉर्मेंस, क्लासिक बॉलीवुड आकर्षण और हॉलीवुड म्यूजिकल एनर्जी के इसी मेल से आए हैं. हम किसी एक एक्टर या फिल्म को रीक्रिएट करने की कोशिश नहीं कर रहे थे.”







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button