

नई दिल्ली:
दक्षिण दिल्ली में लगने वाला ट्रैफिक जाम अब खत्म होने वाला है. क्योंकि एक तरफ बारापुला फेज-3 को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. साथ ही दो नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू होगी. ताकि दक्षिण दिल्ली में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम को खत्म किया जा सके. जिसमें मोदी मिल फ्लाईओवर का कालकाजी तक विस्तार किया जाएगा. इसके अलावा सावित्री सिनेमा जंक्शन पर एक नया समानांतर फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा. दिल्ली के लोकनिर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह जानकारी दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने वाले हैं. 371 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से गोविंदपुरी, कालकाजी, सीआर पार्क, नेहरू प्लेस, आईटी हब जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी. दिल्ली सरकार ने दोनों प्रोजेक्ट्स को 24 से 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
मोदी मिल फ्लाईओवर का होगा एक्सटेंशन
दिल्ली सरकार मोदी मिल फ्लाईओवर का विस्तार करने जा रही है. इसका कालकाजी तक विस्तार किया जाएगा. ताकि दक्षिण दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सकेगा और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा. क्योंकि फिलहाल मोदी मिल फ्लाईओवर से नीचे उतरने के बाद कालकाजी, नेहरू प्लेस और ओखला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भारी जाम में फंस जाता है. इसका 1.5 किलोमीटर लंबा एक नया 6-लेन एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा. इसके दोनों तरफ 9-मीटर चौड़े कैरिजवे होंगे. जिसके बाद यह कुछ प्रमुख इलाकों से निकलेगा.
कल दिल्ली के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी दिल्लीवासियों को ₹1,941 करोड़ की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इस अवसर पर बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन होगा।… pic.twitter.com/ObgzY4zAWJ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 28, 2026
दिल्ली के इन इलाकों में बढ़ेगा दायरा
- कैप्टन गौड़ मार्ग
- मां आनंदमई मार्ग
- लोटस टेंपल रोड
- मस्जिद मोठ रोड
- नेहरू प्लेस बस डिपो
सावित्री सिनेमा जंक्शन पर बनेगा फ्लाईओवर
दिल्ली सरकार के दूसरे प्रोजेक्ट के तहत सावित्री सिनेमा जंक्शन पर नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा. ग्रेटर कैलाश और चित्तरंजन पार्क के पास यह दिल्ली का सबसे व्यस्त जंक्शन हैं. जहां ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा होता है. अब सिंगल कैरिजवे के समानांतर एक नया 3-लेन, लगभग 900 मीटर लंबा वन-वे फ्लाईओवर बनेगा. इसमें 435 मीटर हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड होगा. यह मुख्य रूप से आईआईटी दिल्ली से मोदी मिल की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को सीधा रास्ता देगा. जिससे यह पूरा हिस्सा डुअल-कैरिजवे में बदल जाएगा. जिससे यह रास्ता सुलभ होगा.
फरीदाबाद नोएडा तक कनेक्टिविटी
इन दोनों प्रोजेक्ट से न केवल दक्षिण दिल्ली की ट्रैफिक खत्म होगी. बल्कि फरीदाबाद और नोएडा से आने-जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा. दोनों शहरों की तरफ मां आनंदमई मार्ग या सराय काले खां, आश्रम के रास्ते आउटर रिंग रोड का उपयोग करते हैं. उन्हें भी इस कॉरिडोर पर पूरी तरह सिग्नल-फ्री मूवमेंट मिलेगा. जिससे फरीदाबाद और नोएडा आने जाने में फायदा होगा. इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के कालकाजी, चिराग दिल्ली और गोविंदपुरी को भी फायदा होगा.
मुकरबा चौक पर 3 अंडरपास
मुकरबा चौक पर 3 नए अंडरपास शुरू होंगे. इससे दिल्ली के रोहिणी, बादली, जहांगीरपुरी, आजादपुर, प्रशांत विहार और समयपुर बादली के इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. साथ ही यह पूरा इलाका सिंग्नल फ्री होगा. इसके अलावा आउटर रिंग रोड से चलते हुए नरेला, बवाना, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के रास्ते में फायदा होगा. इन तीनों अंडरपास के निर्माण से मुकरबा चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को नहीं मिलेगी. इससे यह रास्ता सीधा और आसान हो जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बारापुला फेज-3 के साथ आज इन 3 अंडरपास का भी उद्घाटन कर देंगे.
ढाई साल में पूरा करने की तैयारी
पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. यानि 24 से 30 महीने के बीच दोनों प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा. निर्माण के दौरान आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए मजबूत क्रैश बैरियर्स, बेहतर साइनेज और नाइट-विजिबिलिटी वाली रिफ्लेक्टिव लाइट्स लगाई जा रही हैं. जलभराव को रोकने के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम भी लगाया जाएगा. ताकि बरसात में परेशानी न हो. साथ ही ब्रिज को सुंदर भी बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बारापूला फेज 3 कॉरिडोर का उद्घाटन आज: मयूर विहार, सराय काले खां-सफदरजंग से एम्स तक फर्राटेदार सफर





