मध्य प्रदेश

16 लाख फॉलोअर्स वाली निधि तिवारी की मौत, आखिरी फोन कॉल बना जांच का हिस्सा


मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की 30 वर्षीय निधि तिवारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उनकी उम्र महज 30 साल बताई जा रही है. वहीं निधि सोशल मीडिया की जानी-पहचानी हस्ती थीं. उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. स्थानीय सांस्कृतिक मंचों पर सक्रिय रहने के साथ वह कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं की विजेता भी रही थीं. अब उनकी मौत के बाद एक सोशल मीडिया स्टेटस और घटना से पहले हुई फोन बातचीत पुलिस की जांच का हिस्सा बन गई है.

फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख थे फॉलोअर्स 

निधि तिवारी सिंगरौली क्षेत्र में डिजिटल दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा थीं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर उनके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे. सोशल मीडिया के अलावा स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता थी. वह कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुकी थीं. यानी निधि की पहचान केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर नहीं थी. स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक मंचों और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में उनकी मौजूदगी ने भी उन्हें पहचान दिलाई थी.

यह भी पढ़ें: उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण में टूटा मोहन यादव का पैतृक आवास, CM ने खुद चलाया हथौड़ा

क्या हुआ फोन पर बातचीत के बाद ?

मामला सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:20 बजे निधि अपने कमरे में थीं और पंजाब निवासी सोनू सिंह से फोन पर बातचीत कर रही थीं. परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस या नाराजगी हुई. इसके बाद सोनू सिंह ने निधि की मां हेमलता तिवारी को फोन कर बताया कि निधि ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज से भी निधि की मां हेमलता तिवारी ने बातचीत भी की है.

यह भी पढ़ें: धार: विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर CM ने जताया दुख, 4 लाख की मदद का ऐलान

Input By : देवेंद्र पांडेय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button