मध्य प्रदेश

रील का शौक… पिता 15 साल से अलग, कौन थीं सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी?


मध्य प्रदेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी ने 26 सितंबर 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. निधि मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली थीं. मगर परिवार काफी समय पहले एमपी के सिंगरौली में जाकर रहने लगा था. तब से वह अपनी मां हेमलता तिवारी और छोटी बहन के साथ रहती थीं. बताया जा रहा है कि निधि के पिता अशोक तिवारी 15 साल से उनसे अलग रहते हैं. पिता अशोक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं. वह सिंगरौली के हिंडालको पावर प्लांट में नौकरी करते थे.

निधि तिवारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वह रोज नियमित रूप से अपने अकाउंट पर रील पोस्ट करती थीं. वह ज्यादातर डांस की रील बनाती थीं.

पांच साल पहले बड़ी बहने ने भी की थी आत्महत्या

निधि तिवारी के परिवार की बात करें तो वे तीन बहनें थीं- निधि, शीतल और ममता. तीनों बहनों में से छोटी बहन शीतल की शादी सिंगरौली निवासी नीलेश मिश्रा से हुई है. वहीं, निधि की शादी नहीं हुई थी. उनकी बड़ी बहन ने भी इसी तरह करीब पांच साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी वजह पता नहीं लगी है. निधि के पिता नौकरी से रिटायर होने के बाद से मैनपुरी में ही रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटियां सिंगरौली में ही रहती थीं.

16 लाख फॉलोअर्स वाली निधि तिवारी की मौत, आखिरी फोन कॉल बना जांच का हिस्सा

मिस प्रिटी इंडिया का खिताब भी जीत चुकी थी निधि 

निधि साल 2024 में मिस प्रिटी इंडिया का खिताब भी जीत चुकी थीं और वह ऐसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती थीं. वहीं, निधि तिवारी की मौत ने सोशल मीडिया पर भी सबको चौंका दिया है. उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी है. आत्महत्या की सूचना मिलने पर जब मां और छोटी बहन उसके कमरे में गईं तो उनका दरवाजा बंद था. काफी मुश्किलों के बाद दरवाजा खोला गया. दरवाजा खोलने पर निधि कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं. इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, निधि की मौत से पहले वह पंजाब निवासी सोनू सिंह से फोन पर बातचीत कर रही थीं. बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस या नाराजगी हुई. इसके बाद सोनू सिंह ने निधि की मां हेमलता तिवारी को फोन कर बताया कि निधि आत्महत्या करने जा रही हैं. घटना के बाद से सोनू का मोबाइल बंद आ रहा है और वह अब गायब है.

उज्जैन मस्जिद मामले में DM और शहर काजी ने की अपील, कहा- अफवाहों में…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button