
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में विस्तृत प्रेस नोट जारी किया गया है और उसमें स्थिति स्पष्ट कर दी गई है.
अनुराग ठाकुर ने कहा, “मुझे लगता है कि कल चुनाव आयोग की ओर से एक विस्तृत प्रेस नोट जारी किया गया और यह स्पष्ट तौर पर दिखता है कि राहुल गांधी जी और कुछ विपक्षी नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं. अपनी हार को निराधार आरोपों के पीछे छिपाना चाहते हैं. बिना तथ्यों के संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है.”
हिमाचल में मानसून से 3219 करोड़ का नुकसान, 369 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट को लेकर भी उठाए सवाल
बीजेपी सांसद ने उस मीडिया रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए, जिसका हवाला राहुल गांधी की ओर से दिया गया था. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में किसी संबंधित व्यक्ति का पक्ष नहीं लिया गया और न ही दावों की पुष्टि की गई.
अनुराग ठाकुर ने कहा, “जिस मीडिया रिपोर्ट का वह हवाला देते हैं, उस मीडिया रिपोर्ट में न किसी से पूछा गया, न किसी का बयान है, न किसी का पक्ष रखा गया और न ही किसी बात की पुष्टि की गई है. निराधार बातों के आधार पर अगर आंदोलन की बात करते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि पीटने ही वाला है.”
#WATCH | Palampur, Himachal Pradesh: On Rahul Gandhi’s allegations against CEC, BJP MP Anurag Thakur says, “… The Election Commission has issued a detailed press note, making everything clear. Rahul Gandhi and some opposition leaders are trying to mislead the public and hide… pic.twitter.com/zKM4dNLHJk
— ANI (@ANI) September 27, 2026
मंडीः ‘हिमाचल को कर्ज के दलदल में…’, BJP पर CM सुक्खू का बड़ा हमला
SIR को लेकर भी लगातार उठते रहे हैं सवाल
दरअसल, चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा था. हाल के महीनों में बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं.
राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से इन आरोपों को खारिज किया जाता रहा है.