
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे हृदयविदारक बताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों के डूबने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है.
CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़
सीएम मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख
सीएम ने कहा कि मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
तीन युवकों की डूबने से हुई थी मौत
धार जिले में एक अलग हादसे में बदनावर के डोलची रोड स्थित तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला और बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान पवन उर्फ कान्हा राठौर (19), राहुल प्रजापत (20) और निहाल भांभी (21) के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे.
दो जगह पर हुए हादसे
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में छह युवकों की मौत हो गई. उनके डूबने की आशंका है. भिंड जिले में उमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में क्वारी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान करीब 16 से 17 साल के तीन किशोर डूब गए. यह हादसा शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच हुआ. गांव में हवन और पूजा पूरी करने के बाद लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे थे.
MP सरकार ने एक साल में उपलब्ध कराये 85 हजार युवाओं को रोजगार: CM मोहन यादव