खबर

IPS विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया अरेस्‍ट | ips vikas vaibhav bihar police singham magadh range ig career iit kanpur nia


ब‍िहार पुल‍िस में स‍िंघम वाली छव‍ि के ल‍िए पहचान बना चुके भारतीय पुल‍िस सेवा के अध‍िकारी व‍िकास वैभव को छह साल बाद उनको फील्‍ड में पोस्टिंग म‍िली है. ये वो न‍िडर पुल‍िस अफसर हैं, ज‍िनके न‍िर्देशन मोकामा व‍िधायक अनंत स‍िंह की पहली गिरफ्तारी हुई थी. फील्‍ड पोस्टिंग म‍िलने के बाद बिहार के पांच साल पुराने एक चर्चित मौत के मामले ने एक बार फिर बिहार पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी विकास वैभव को सुर्खियों में ला दिया. बेगूसराय के वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन रिंकू कुमारी की मौत को शुरुआती जांच में आत्महत्या माना गया था और पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल कर दी थी. हालांकि रिंकू की बेटियों ने इस निष्कर्ष पर सवाल उठाया और मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा.

हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की दोबारा जांच कराई गई, जिसकी जिम्मेदारी मगध रेंज के IG विकास वैभव को सौंपी गई. नई जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद और हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने की बात सामने आई. मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएस विकास वैभव किसी जटिल मामले की जांच या कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए हों. करीब ढाई दशक के पुलिस करियर में उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार के तहत कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. 

ips vikas vaibhav bihar police

आईपीएस व‍िकास वैभव के निर्देश पर अनंत स‍िंह की गिरफ्तारी आईपीएस लिपि सिंह ने की थी. 

पटना और मोकामा से बनी फील्ड पुलिसिंग की पहचान

2003 बैच के IPS अधिकारी विकास वैभव ने भागलपुर में ASP के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद औरंगाबाद, दानापुर और पटना में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. पटना में सिटी SP रहने के दौरान उनकी कार्यशैली चर्चा में रही. बाद में वे बगहा और रोहतास के SP तथा दरभंगा के SSP बने. वर्ष 2015 में NIA से बिहार लौटने के बाद उन्हें पटना का SSP बनाया गया. इसी कार्यकाल में पटना ज‍िले के मोकामा के तत्कालीन विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. यह कार्रवाई बिहार की राजनीति और पुलिस प्रशासन दोनों में चर्चा का विषय बनी थी. यह बाहुबली व‍िधायक अनंत सिंह की पहली गिरफ्तारी थी. आईपीएस व‍िकास वैभव के निर्देश पर अनंत स‍िंह की गिरफ्तारी आईपीएस लिपि सिंह ने की थी. 

बगहा में अपराध और रोहतास में नक्सल चुनौती

पश्चिम चंपारण के बगहा में पोस्टिंग के दौरान अपराध और गिरोहों से जुड़ी चुनौतियां पुलिस के सामने थीं. उस समय अपराध नियंत्रण और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस समन्वय को लेकर उनके प्रयासों की चर्चा हुई.इसके बाद रोहतास में SP रहते हुए उन्हें नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करना पड़ा. पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियां पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थीं. इस दौरान उन्होंने उन इलाकों तक पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया, जहां लंबे समय तक नक्सलियों का प्रभाव माना जाता था.  

ips vikas vaibhav bihar police singham magadh range ig career iit kanpur nia

2003 बैच के IPS अधिकारी विकास वैभव ने भागलपुर में ASP के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की.

NIA में संभाली राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी

वर्ष 2011 के अंत में विकास वैभव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) चले गए. वहां SP के रूप में उन्होंने आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभाली. इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े मामलों, यासिन भटकल की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ, बोधगया ब्लास्ट और पटना गांधी मैदान ब्लास्ट जैसे मामलों की जांच में भी उनकी भूमिका का उल्लेख मिलता है. NIA में बिताया गया समय उनके करियर का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जहां उनकी जिम्मेदारी जिला पुलिसिंग से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों तक पहुंची.

कौन हैं IPS विकास वैभव?

विकास वैभव का जन्म 21 नवंबर 1979 को बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट में हुआ था. उनके पिता सरकारी इंजीनियर थे, जिसके कारण परिवार को विभिन्न स्थानों पर रहना पड़ा. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में पढ़ाई की. इसके बाद वर्ष 1997 में IIT कानपुर में दाखिला लिया और 2001 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की. बाद में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और 2003 बैच के IPS अधिकारी बने. उनकी शादी 17 फरवरी 2005 को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित केवटा गांव की रूपांगी से हुई.

ASP से IG तक का सफर

विकास वैभव का प्रशासनिक सफर ASP से शुरू होकर SP, SSP, DIG और IG तक पहुंचा. बिहार लौटने के बाद उन्होंने पटना SSP, भागलपुर DIG, बिहार ATS के DIG, गृह विभाग में विशेष सचिव तथा होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज के IG जैसी अहम जिम्मेदारियां संभालीं. वे बिहार राज्य योजना परिषद से भी जुड़े रहे. वर्ष 2026 में करीब छह साल बाद उनकी फील्ड पुलिसिंग में वापसी हुई और उन्हें मगध रेंज का IG बनाया गया.

इतिहास और बिहार की विरासत में गहरी रुचि

खाकी के अलावा विकास वैभव की पहचान इतिहास और बिहार की विरासत में दिलचस्पी रखने वाले अधिकारी के रूप में भी है. IIT से इंजीनियरिंग करने के बावजूद वे प्राचीन भारतीय इतिहास, बिहार के ऐतिहासिक स्थलों और उसकी ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर लगातार अध्ययन और चर्चा करते रहे हैं. वर्ष 2019 में IIT कानपुर ने उन्हें सत्येंद्र के. दुबे मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया था. यह सम्मान पेशेवर ईमानदारी और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया था.

‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान की शुरुआत

वर्ष 2021 में विकास वैभव ने ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान शुरू किया. इस पहल का उद्देश्य बिहार के इतिहास और विरासत को वर्तमान समय की शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी से जोड़ना है. इस अभियान के माध्यम से युवाओं, शिक्षकों, पेशेवरों और बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है. शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी इसके प्रमुख विषय हैं. इस पहल ने पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी छवि के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान भी बनाई है.

फिर से फील्ड में नई पहचान बना रहे हैं वैभव

करीब छह साल बाद फील्ड पोस्टिंग में लौटे विकास वैभव फिलहाल मगध रेंज के IG के तौर पर कार्यरत हैं. इस रेंज में गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले शामिल हैं. बताया जाता है कि वे नियमित रूप से फरियादियों से मिल रहे हैं, शिकायतों की सुनवाई कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दे रहे हैं. रिंकू कुमारी मौत मामले की दोबारा जांच के बाद सामने आए निष्कर्षों ने एक बार फिर उन्हें बिहार के चर्चित और सक्रिय पुलिस अधिकारियों की कतार में ला खड़ा किया है. 

यह भी पढ़ें- Gen Z IPS जया शर्मा ने 10 लाख की भीड़ में ऐसे क्रैक की यूपीएससी, क‍िताब में बताई रणनीत‍ि

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button