मध्य प्रदेश

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र


दिल्ली के जंतर मंतर से छात्रों ने एक बड़े प्रदर्शन की शुरुआत की इस प्रदर्शन में Gen Z ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हुआ और उसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन देखने को मिले हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन देखने को मिला था झारखंड में भी छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा इसी बीच अब भोपाल में भी GeN Z का एक नया प्रदर्शन शुरू हो चुका है. 

राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. नर्सिंग छात्र भोपाल स्थित नर्सिंग काउंसिल के बाहर धरने पर बैठे हैं. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा, रिजल्ट, रजिस्ट्रेशन और डिग्री से जुड़े मामलों में लंबे समय से देरी की जा रही है. इसका सीधा असर उनके भविष्य और करियर पर पड़ रहा है.

6 साल से डिग्री अटकी होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कई विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं मिल पाया है. छात्रों का दावा है कि कुछ मामलों में 6 साल तक डिग्री अटकी हुई है. इसके चलते वे नौकरी के लिए आवेदन करने के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

सरकार से जल्द समाधान की मांग

छात्रों का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी अगर समय पर डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं मिलता तो उनकी पूरी मेहनत पर सवाल खड़ा हो जाता है. छात्रों ने सरकार और संबंधित विभाग से लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग की है.

छात्रों की प्रमुख मांगें

पहली मांग- लंबित डिग्री जल्द जारी हो.
जिन छात्रों की पढ़ाई और जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल डिग्री उपलब्ध कराई जाए.

दूसरी मांग- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी.
लंबित नर्सिंग रजिस्ट्रेशन जल्द किए जाएं, ताकि छात्र नौकरी के लिए आवेदन कर सकें.

तीसरी मांग- लंबित परीक्षाएं समय पर हों.
नर्सिंग छात्रों की लंबित परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएं और परीक्षा कार्यक्रम में अनावश्यक देरी खत्म की जाए.

चौथी मांग- रिजल्ट जल्द जारी हों.
जिन छात्रों ने परीक्षाएं दे दी हैं, उनके लंबित परिणाम जल्द घोषित किए जाएं.

पांचवीं मांग- स्कॉलरशिप का भुगतान.
छात्रों ने लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान किए जाने की भी मांग की है.

छठी मांग- मान्यता और संबद्धता का समाधान.
कॉलेजों की मान्यता और संबद्धता से जुड़े मामलों का जल्द समाधान किया जाए, ताकि इसका खामियाजा छात्रों को न भुगतना पड़े.

नर्सिंग काउंसिल की भूमिका

मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की जिम्मेदारियों में नर्सिंग संस्थानों की वैधता और नवीनीकरण, ANM और GNM सहित विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं तथा प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों का पंजीयन प्रमाणपत्र जारी करना शामिल है.

छात्रों का कहना है कि इन्हीं प्रक्रियाओं में देरी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी परेशान हैं. उनका आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से हर साल नए छात्र भी इसी तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र अपने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र करते हुए नायक ने कहा कि हजारों नर्सिंग छात्रों का भविष्य अधर में है.उन्होंने सरकार से नर्सिंग छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की.

बीजेपी ने दिया समाधान का भरोसा

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज भोपाल में छात्रों के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने निंदनीय बताया.

भोपाल में नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन के सवाल पर खंडेलवाल ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों छात्रों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा.

फिलहाल इन छात्रों को तीन दिन हो चुके है जब वो प्रदर्शन कर रहे है. ऐसे में देखना होगा सरकार उनसे कब तक बातचीत करती है और उनकी समस्या का निराकरण निकालती है.

ये भी पढ़ें: ‘बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल’, BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- ‘जिनके बाप ने…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button