खबर

Men Grooming Tips: बारिश में लड़के जरूर अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स, चेहरा रहेगा फ्रेश और पिंपल्स रहेंगे दूर | monsoon grooming tips for men rainy season skincare tips



बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस दौरान स्किन की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं. नमी, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से लड़कों के चेहरे पर ऑयल, पिंपल्स और इंफेक्शन की समस्या होने लगती है. ऐसे में अगर आप मानसून में भी अपनी स्किन को साफ, फ्रेश और हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी ग्रूमिंग रूटीन में कुछ आसान बदलाव करना जरूरी है.

चेहरा दिन में दो बार जरूर धोएं

जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में चेहरे पर गंदगी और अतिरिक्त तेल जल्दी जमा हो जाता है. इसलिए सुबह और रात को माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे पोर्स साफ रहेंगे और मुंहासों का खतरा कम होगा.

ऑयली स्किन है तो भी मॉइश्चराइजर लगाएं

कई लड़के सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती. लेकिन मानसून में भी हल्का, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट रखता है और ड्राईनेस से बचाता है.

यह भी पढ़ें: मेकअप के बाद होंठों के आसपास चेहरा दिखने लगता है काला? इस आसान ट्रिक से करें फिक्स

बारिश में भी सनस्क्रीन लगाना न छोड़ें

बादल होने का मतलब यह नहीं कि धूप नुकसान नहीं पहुंचाएगी. सूर्य की किरणें मानसून में भी असर करती हैं. घर से निकलने से पहले वॉटर-रेजिस्टेंट सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

शेविंग और दाढ़ी की सफाई का रखें ध्यान

लड़के शेविंग के बाद आफ्टरशेव लोशन लगाएं ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो. साथ ही दाढ़ी और बालों को साफ रखें. हफ्ते में एक बार नीम या मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना भी फायदेमंद हो सकता है.

खानपान भी रखेगा स्किन को हेल्दी

तली-भुनी चीजें कम खाएं, ताजे फल और हरी सब्जियां ज्यादा लें. दिनभर पर्याप्त पानी पीने से स्किन अंदर से हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Lipstick का कलर आप पर अच्छा लगेगा या नहीं? इस स्मार्ट ट्रिक से चल जाएगा पता, Fashion Influencer ने बताया कमाल का तरीका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button