
किचन में रोजाना स्वादिष्ट खाना बनता है, जिसके लिए छौंक लगाना और डीप फ्राई करना आम बात है. लेकिन इन सबके बीच किचन में सबसे बड़ी सिरदर्दी क्या होती है? वो है गैस चूल्हे के ठीक पीछे वाली दीवार यानी किचन टाइल्स पर जमने वाली जिद्दी चिकनाई और तेल के काले दाग. जैसे-जैसे हम रोज खाना बनाते हैं, तेल की भाप उड़-उड़कर इन टाइल्स पर जमती जाती है और धीरे-धीरे ये इतनी चिपचिपी हो जाती है कि सादे पानी या नॉर्मल सर्फ से साफ करने पर भी नहीं छूटती.
अगर आपके किचन की टाइल्स की हालत भी कुछ ऐसी ही हो गई है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जबरदस्त और आसान घरेलू तरीके लेकर आए हैं, जिनकी मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए आपकी टाइल्स बिल्कुल नई जैसी चमक उठेंगी. आइए जानते हैं इन आसान हैक्स के बारे में.
कैसे करें किचन के टाइल्स की सफाई-
1. बेकिंग सोडा और नींबू-
बेकिंग सोडा गंदगी और चिकनाई के लिए सबसे अच्छा उपाय है.
कैसे करें- इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को गैस के पीछे जमी चिकनाई पर अच्छी तरह लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक गीले स्पंज या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें. आप देखेंगे कि तेल के जिद्दी दाग आसानी से छूटने लगे हैं. लास्ट में साफ पानी से गीला कपड़ा मारकर टाइल्स पोंछ लें.

2. सिरका और डिशवॉश जेल-
सिरका और बर्तन धोने वाला साबुन या लिक्विड मिलकर किसी मैजिक से कम काम नहीं करते.
कैसे करें- एक स्प्रे बोतल में आधा कप सिरका, थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप और थोड़ा गुनगुना पानी मिलाएं. इस स्प्रे को गंदी टाइल्स पर अच्छे से छिड़क दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक खुरदरे स्पंज की मदद से टाइल्स को साफ कर लें. सिरका टाइल्स पर जमी चिकनी परत को बहुत आसानी से गला देता है और किचन मेंनीट एंड क्लीन दिखने लगता है.
3. गर्म पानी और सर्फ-
अगर चिकनाई बहुत ज्यादा पुरानी और मोटी नहीं है, तो गर्म पानी का नुस्खा सबसे बेस्ट है.
कैसे करें- एक बाल्टी में तेज गर्म पानी लें और उसमें दो चम्मच कपड़े धोने वाला सर्फ या लिक्विड डिटर्जेंट मिला लें. अब एक साफ तौलिया या कपड़ा इस पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और उसे गैस के पीछे की टाइल्स पर थोड़ी देर के लिए चिपकाकर रखें. गर्म पानी की भाप से जमी हुई चिकनाई ढीली पड़ जाएगी, जिसे बाद में आसानी से कपड़े से पोछकर साफ किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? किचन की इस 1 चीज़ से मिनटों में गायब होगी Fridge की बदबू
लोहे की काली और जली कढ़ाई मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक





