मनोरंजन

Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)


संजय लीला भंसाली की मेगा फिल्म Love & War रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म के पोस्टर्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। भंसाली अपनी भव्य फिल्मों और शानदार विजुअल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार फैंस को पोस्टर में वही ‘सिग्नेचर ग्रैंडनेस’ मिसिंग लग रही है। रणबीर कपूर का इंटेंस लुक जहां कुछ लोगों को पसंद आया, वहीं आलिया भट्ट के पोस्टर को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर्स का कहना है कि उनका लुक ना तो नया है और ना ही भंसाली फिल्मों जैसा रॉयल फील दे रहा है। कई लोगों ने इसे “सिंपल” और “अंडरवेल्मिंग” तक करार दिया, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या इस बार भंसाली का विजुअल जादू कम पड़ रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म पर अभी भी बारीकी से काम चल रहा है और खुद भंसाली कुछ हिस्सों को दोबारा शूट कर रहे हैं ताकि परफेक्शन बरकरार रहे। यानी साफ है—पोस्टर भले ही चर्चा में हो, लेकिन असली फैसला फिल्म रिलीज के बाद ही होगा कि Love & War में भंसाली का क्लासिक मैजिक दिखेगा या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button