मध्य प्रदेश

BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात


शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पूर्व विधायक होशियार सिंह से जुड़े मामले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और सांसद कंगना रनौत के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. होशियार सिंह प्रकरण पर नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

उन्होंने कहा कि होशियार सिंह के भाई और भतीजे ने स्वयं पुलिस को पूरी जानकारी दी है. इस मामले में कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है. चौहान ने कहा कि यह बेहद अजीब मामला है कि 50-50 हजार रुपये लेने और फिर वापस करने की बात सामने आई है. फ्रॉड, फ्रॉड ही होता है और विजिलेंस इस मामले में जांच कर रही है. अब संबंधित लोगों को जांच का सामना करना चाहिए.

‘राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं बल्कि पूरे देश का आंदोलन’

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं बल्कि पूरे देश का आंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब देश के विभिन्न शहरों तक पहुंच गया है और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है. चौहान ने आरोप लगाया कि आंदोलन के पहले दिन पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को पीटा, जो गलत था. उन्होंने कहा कि निहत्थे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि देश के युवा इस व्यवस्था के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते और सरकार अहंकार में काम कर रही है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा छात्रों से संवाद करने का भी उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज उठा रहा है.

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

‘कंगना गंभीर विषयों पर गंभीरता से नहीं करती हैं बात’

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मुद्दे पर नरेश चौहान ने कहा कि उन्हें लंबे समय तक नजरबंद रखा गया, लेकिन जनता के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और युवाओं के हितों के लिए चल रहा यह आंदोलन थमने वाला नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आंदोलन में शामिल युवाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश चौहान ने कहा कि कंगना गंभीर विषयों पर गंभीरता से बात नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के पीछे की भावनाओं और मुद्दों को समझने की जरूरत है, न कि उन पर राजनीतिक टिप्पणी करने की.

हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button