मध्य प्रदेश

हिमाचल के मंडी में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 की मौत


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई. हादसा लडभड़ोल बाजार में पेट्रोल पंप के समीप पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक आसपास के गांवों के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे.

लोगों ने किया निकालने का प्रयास

लोगों ने खाई में उतरकर कार सवारों को बाहर निकालने और उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी छह युवकों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला. एक ही हादसे में छह युवकों की मौत से लडभड़ोल और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

रात में हुआ था हादसा

बता दें कि यह हादसा रात मे हुआ और इसका पता अगले दिन लगा. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. इस घटना की जानकारी एक युवक द्वारा खाई में गिरी कार देखने के बाद मिली. युवक की जानकारी पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. 

बताया जा रहा है कि युवक करीब 15 घंटे से लापता थे. एक समारोह से वापस आते समय यह हादसा हुआ. युवकों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर है.

BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button