मध्य प्रदेश

MP के हरदा में दिन दहाड़े खूनी खेल, पिता-पुत्र ने युवक को सरेराह दराति से काटा


मध्य प्रदेश के हरदा में पति के मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाल दिया और हिस्सा देने से भी इनकार कर दिया. जब लड़की के भाई ने अपनी बहन के हक के लिए कोर्ट की कोर्ट की शरण ली, तो आरोपी पिता-पुत्र को यह बात नागवार गुजरी और आरोपियों ने धारदार हथियार से बहू के भाई की सरेआम धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना में आरोपी के बेटे को चोंट आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, हरदा जिले के करताना चौकी क्षेत्र में मंगलवार दिनांक 17 नवंबर को यह घटना घटी है. इस हत्या के पीछे 7 एकड़ पैतृक जमीन का विवाद बताया जा रहा है. बताया गया कि मृतक राकेश यादव की छोटी बहन प्रमिला ने करीब 8 साल पहले आरोपी लालसिंह के छोटे भाई जगन यदुवंशी से प्रेम विवाह किया था.

छिंदवाड़ा: दमुआ CHC में बड़ी लापरवाही! डिलीवरी के बाद शरीर में छोड़ दिया पैड

पति की मौत के बाद घर से निकाला और हिस्सा देने से किया इनकार

बताया गया करीब डेढ़ साल पहले प्रमिला के पति की मौत हो गई. इसके बाद लालसिंह (जगन यदुवंशी का बड़ा भाई) ने प्रमिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया और जमीन में हिस्सा देने से भी साफ मना कर दिया. अपनी बहन और भांजे-भांजी को उनका कानूनी हक दिलाने के लिए राकेश ने कोर्ट में केस दायर किया था, जिससे आरोपी पिता-पुत्र रंजिश रखे हुए थे.

बाइक से लौटते समय घेरकर किया हमला

राकेश मकान बनाने (मिस्त्री) का काम करते थे. उनके छोटे भाई मोहन यादव ने बताया कि राकेश गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत कार्य कर रहे थे. मंगलवार दोपहर उसके ही किसी काम से गए थे. जब वह बाइक से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे पिता-पुत्र ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया और दरांती से हमला कर दिया. हमले में राकेश की गर्दन के पिछले हिस्से और एक कान पर गंभीर चोट आई. घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो परिवारों के सिर से उठा साया

राकेश के भाई मोहन ने बताया कि राकेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. उनके पीछे एक बेटा और एक बेटी हैं. विडंबना यह है कि जिस बहन प्रमिला के एक बेटा और एक बेटी का भविष्य संवारने के लिए राकेश कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे थे, अब उनके सिर से भी मामा का साया उठ गया है.

MP के बुधनी में ट्रिपल मर्डर, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button