मध्य प्रदेश

MP के बुधनी में ट्रिपल मर्डर, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव


मध्य प्रदेश के सीहोर में बुधनी नगर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नगर के वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई. घर के अंदर पति-पत्नी और उनके बेटे के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की हत्या मंगलवार रात किए जाने की आशंका जताई जा रही है. बुधवार सुबह जब घर में तीन लोगों के शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: दमुआ CHC में बड़ी लापरवाही! डिलीवरी के बाद शरीर में छोड़ दिया पैड

घर में सो रहे थे तीनों 

बताया जा रहा है कि परिवार के तीनों सदस्य रात में अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. सुबह घर में तीनों के शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे बुधनी नगर में हड़कंप मच गया. एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह हत्या किए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.  इलाके में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू की है. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जांच संबंधी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या किसने और किस वजह से की? क्या इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर हत्या की कोई अन्य वजह है इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे.

यह भी पढ़ें: कटनी अस्पताल में 2 नवजातों की मौत, मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button