मध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण विवाद पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री का डैमेज कंट्रोल, बोले- ‘यादव और माधव एक हैं’


भगवान श्रीकृष्ण पर अपनी एक टिप्पणी के कारण पिछले कुछ समय से धीरेंद्र शास्त्री यादव महासभा के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के निशाने पर बने हुए हैं. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब डैमेज कंट्रोल मोड में आ गए हैं.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (कुंडा) में राजा भैया के बेंती राजभवन में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कहा कि उनके लिए यादव और माधव एक हैं और हिंदुओं से माफी भी मांगी है. साथ ही उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वो अब एकजुट हो जायें क्योंकि अब श्याम लला की बारी है. 

‘मुझे हमेशा से अल्लाह पर पूरा भरोसा रहा’, आजम खान को जमानत मिलने पर बोलीं पत्नी तजीन फातिमा

 

‘यादव और माधव दो नहीं हैं, एक हैं’

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरे हिंदू भाई आपस में बंटें इसलिए मैं एक बार नहीं, सौ बार माफी मांगूंगा. इसके बाद आगे उन्होंने कहा, “हमारी नजर में यादव और माधव दो नहीं हैं, एक हैं. मेरी नजर में हम सब हिंदु एक हैं. मैं बहुत ही जल्दी ठाकुर जी के धाम वृंदावन जाने वाला हूं और केवल इसलिए जाउंगा क्योंकि किसी को फिर भी क्षोभ हुआ हो तो हम ठाकुर जी से कहेंगे कि ठाकुर जी उन्हें ठीक मति देना.”

दिया मथुरा चलो का नारा

इसके बाद अपने संबोधन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा चलो का नारा दिया. उन्होंने कहा, “आज ब्यास पीठ से मथुरा जन्म भूमि के लिए  कह रहा हूं कि जो औरंगजेब का कलंक वहां लगा हुआ है, हम चाहेंगे जो हिंदु यहां कथा सुनने बैठे हैं, उनसे कहेंगे कि अब समय आ गया और यही समय है, सही समय है-  चलो मथुरा की ओर लगा दो एक और जोर.”

उन्होंने आगे कहा, “राम लला तो बैठ गए अब श्याम लला और बैठ जायें तो भइया हमें खुब गालियां दे दो, हमारे और पुतले जला दो, लेकिन हमारे साथ मथुरा चलो, ताकि  जैसे राम मंदिर में राम लला बैठ गए वैसे ही श्याम लला और बैठ जायें.” 

विवाद क्या था?

बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण पर उन्होंने हाल में कहा था कि ‘हमारे राम सीधे हैं और तुम्हारे कृष्ण टेढ़े हैं’, जिसके बाद से वो आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इसको लेकर यादव महासभा के कुछ गुटों और विपक्षी नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथों भी लिया. अब डैमेज कंट्रोल करते हुए उन्होंने ‘यादव और माधव’ को एक बताकर विवाद को खत्म करने की कोशिश की है और वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर मथुरा में श्याम लला के लिए आह्वान किया है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button