खबर

एटीएम से नहीं निकले पैस और अकाउंट से बैलेंस कट गए तो बैंक देगा हर दिन मुआवजा, RBI का सख्त नियम जान लें | Money deducted from account but not withdrawal cast atm bank will pay a compensation of Rs 100 per day know RBI Rules



एटीएम से पैसे निकालते वक्त मशीन से कैश बाहर नहीं आता है, लेकिन आपके अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आ जाता है. तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. RBI ने इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं. ऐसे मामलों में बैंक को निश्चित समय सीमा के अंदर कटे हुए पैसे वापस करने होते हैं. अगर तय समय में राशि रिफंड नहीं होती है तो बैंक को हर दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.

आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक को अधिकतम 5 से 6 वर्किंग डेज के भीतर ग्राहक के खाते में रकम वापस जमा करनी अनिवार्य होती है. अगर बैंक तय समय सीमा के बाद भी पैसे नहीं लौटाता है, तो उसे देरी के प्रत्येक दिन के लिए 100 रुपये का मुआवजा ग्राहक को देना होगा. जैसे बैंक रिफंड करने में चार दिन की अतिरिक्त देरी करता है, तो ग्राहक को जुर्माने के तौर पर 400 रुपये मिल सकते हैं.

कब बैंक काट सकता है चार्ज?

अकाउंट से पैसे कटने का हर मामला सफल ट्रांजैक्शन नहीं होता. कई बार कम बैलेंस के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन अस्वीकार होने, चेक बाउंस होने या ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर बैंक नियमों के अनुसार शुल्क वसूलते हैं. एसबीआई और एचडीएफसी जैसे प्रमुख बैंक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर 20 से 25 रुपये तक का शुल्क और जीएसटी वसूलते हैं.

वहीं, अपर्याप्त फंड के कारण चेक वापस होने या ऑटोमैटिक डेबिट मैंडेट फेल होने पर बैंक 250 से 500 रुपये तक का जुर्माना और उसपर लागू कर (GST) लगाते हैं.

हालांकि, अगर तकनीकी खराबी या मशीन की समस्या के कारण एटीएम से वैध निकासी नहीं हो पाती है, तो बैंक असफल ट्रांजैक्शन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते और उन्हें तय अवधि में पूरी राशि ब्याज या मुआवजे के साथ लौटानी ही होती है.

यह भी पढ़ें | ट्रैफिक चालान और बैंक लोन का सस्ते में निपटारा, दिल्ली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक लगेगी लोक अदालत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button