खबर

BPSC ने जारी किया अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रीलिम्स का रिजल्ट | BPSC has released the results for the Prosecution Officer Examination preliminary stage



बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है.

BPSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अंतर्गत आयोजित भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं. अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

आयोग ने उम्मीदवारों से वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम और संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है. मुख्य परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी, कार्यक्रम और आवश्यक दिशानिर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

15 जुलाई 2026 को हुआ था एग्जाम

बता दें कि बीपीएससी द्वारा शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का 15 जुलाई 2026 को हुई थी. दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अब करीब चार महीने बाद आयोग ने परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button