खबर

5 राज्यों में बिहार STF का शिकंजा, इंटरनेशनल बेटिंग ऐप रैकेट पर छापा, 43 गिरफ्तार, लाखों कैश बरामद | Bihar STF tightens grip in 5 states raids international betting app racket 43 arrested



अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के खिलाफ बिहार STF ने कार्रवाई की है. बिहार STF ने 6 गिरोह से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 37 लोगों को हिरासत में लिया है. इन आरोपियों के पास से 22 लाख रुपये नकद मिले. 100 से अधिक मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 300 से अधिक एटीएम कार्ड, दर्जनों POS मशीन और QR आधा किलो सोना, सैकड़ों बैंक खातों के दस्तावेज बरामद हुए हैं.

गिरोह बेटिंग वेबसाइट और एप के जरिए लोगों को फंसाते थे. इस गैंग का संचालन दुबई से किया जा रहा था ताकि भारतीय कानून से बचा जा सके. गिरोह के सरगना संदीप कुमार गुप्ता, लवली प्रिया को रांची से और मनदीप, कौशल, चंगु और मंगु को पटना से गिरफ्तार किया गया है.

कैसे काम करता था गिरोह?

गिरोह ने महादेव बेटिंग एप की तर्ज पर कई बेटिंग एप और वेबसाइट बना रखे थे. इन एप का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाता था. शुरुआत में खेलने वालों को भारी रकम दी जाती थी, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा रुपए लगाएं. और उनसे मोटी ठगी की जाए. 

सट्टेबाजों को व्हाट्सप कॉल के जरिए गेम का तरीका बताया जाता था. सट्टेबाजी के रुपए जमा करने के लिए QR कोड और बात बैंक अकाउंट दिए जाते थे, यह अकाउंट शेल कम्पनियों से जुड़े होते थे. कई अकाउंट फर्जी तरीके से खुलवाये गए थे. जो रुपए मिलते थे उन्हें कई सारे अकाउंट में रोटेट किया जाता था, जिससे ओरिजिनल सोर्स तक पहुंचना मुश्किल हो.

STF जांच कर रही है

STF ने 44 म्यूल अकाउंट चिह्नित किए हैं. इन अकाउंट के जरिए 88 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए हैं. छापेमारी में सैकड़ों बैंक अकाउंट के दस्तावेज बरामद हुए हैं. STF इनकी जांच कर रही है. 

बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल के कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी के दौरान STF को 22 लाख रुपए नकद मिले हैं. गिरोह के सदस्यों के पास से 5 लैपटॉप,, 300 से अधिक एटीएम कार्ड, दर्जनों POS मशीन और QR आधा किलो सोना भी बरामद किया गया है. STF इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इसके बाद हिरासत में लिए गए 37 लोगों में से भी कई गिरफ्तार हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पठानकोट XUV लूट कांड में पुलिस की दबिश तेज, टोल प्लाजा पर दिखी कार; आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button