खबर

Anthropic की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 34% प्रीमियम पर लिस्ट हुए स्टॉक, 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंची वैल्यूएशन | anthropic-ipo-share-listing-34-percent-premium-valuation-2-trillion


Anthropic की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 34% प्रीमियम पर लिस्ट हुए स्टॉक, 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंची वैल्यूएशन

Claude AI बनाने वाली कंपनी Anthropic का शेयर बाजार में धमाका

AFP

नई दिल्ली:

चैटबॉट ‘क्लॉड’ (Claude) बनाने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर गुरुवार (19 नवंबर) को नैस्डैक (Nasdaq) पर 34.3 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए. कंपनी ने अपने आईपीओ (IPO) में शेयर का भाव 83 डॉलर तय किया था, जबकि शेयर बाजार में इसकी शुरुआत 111.5 डॉलर पर हुई यानी आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही शानदार फायदा हुआ.

शेयरों की इस मजबूत शुरुआत के बाद एंथ्रोपिक का कुल वैल्यूएशन करीब 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया. आईपीओ के भाव पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर थी. इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 500 अरब डॉलर का इजाफा हो गया.

दुनिया का सबसे बड़ा IPO लेकर आई कंपनी

एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ के जरिए करीब 81.31 अरब डॉलर जुटाए. इसके साथ ही कंपनी ने जून में SpaceX के 75 अरब डॉलर के शेयर बिक्री रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा कंपनी ने 26 अरब डॉलर की निजी प्लेसमेंट के जरिए भी रकम जुटाई. इस तरह कुल फंड जुटाने का आंकड़ा करीब 107.3 अरब डॉलर पहुंच गया.

क्या करती है Anthropic?

बता दें कि एंथ्रोपिक एक अमेरिकी एआई कंपनी है. कंपनी की स्थापना जनवरी 2021 में ओपनएआई के 7 पूर्व कर्मचारियों और रिसर्चर ने की थी. एआई के विकास की दिशा और उसकी सुरक्षा को लेकर मतभेदों के बाद इन लोगों ने ओपनएआई छोड़कर अपनी कंपनी शुरू की थी. डारियो अमोडेई एंथ्रोपिक के सीईओ हैं. कंपनी की रिसर्च और बिजनेस रणनीति में उनकी अहम भूमिका है. यह कंपनी ‘क्लॉड’ नाम से एआई चैटबॉट और दूसरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल विकसित करती है. ‘क्लॉड’  का इस्तेमाल सवालों के जवाब पाने, कंटेंट लिखने, कोडिंग और बिजनेस से जुड़े कामों में किया जाता है. एआई की बढ़ती मांग और कंपनियों में इसके बढ़ते इस्तेमाल से एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों की वैल्यूएशन तेजी से बढ़ी है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button