
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस पौराणिक फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ इसकी स्टार कास्ट की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है. वहीं ‘रामायण’ में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस साई पल्लवी की भी काफी तारीफ हो रही है. फैंस ने उनके अभिनय की सराहना की है.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साई पल्लवी के दादाजी फिल्म में एक्ट्रेस के रोल पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. क्लिप में वे कहते हुए दिख रहे हैं कि साई पल्लवी ने ‘रामायण’ में अभिनय नहीं किया है. अब अभिनेत्री ने क्लियर किया है कि उनके दादाजी का क्या मतलब थ?
साई पल्लवी ने दादाजी के कमेंट पर दिया क्लियरिफिकेशन
‘बिहाइंडवुड्स’ के साथ एक इंटरव्यू में, साई पल्लवी ने उस वीडियो के बारे में बात की जिसमें उनके दादाजी को यह कहते हुए सुना गया था, “साई पल्लवी ने रामायण में अभिनय नहीं किया है.” उन्होंने बताया कि क्लिप को बीच से काट दिया गया था, जिससे उनकी स्टेटमेंट का कॉन्टेक्स्ट छूट गया.
उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने असल में कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि उसने अभिनय किया है, मुझे लगता है कि भगवान ने ही उसके जरिए अभिनय किया है.”
‘दादा-दादी को सबसे पहले पता चला था मैं सीता का रोल कर रही हूँ’
ब्रिटएशिया टीवी के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, साई पल्लवी ने बताया था कि वह एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हैं, जहां उनके दादा-दादी अक्सर उन्हें और बाकी बच्चों को देवी-देवता कहकर बुलाते थे. उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसे घर में पली-बढ़ी हूं जहाँ मेरे दादा-दादी हमें देवी-देवता कहते थे. इसलिए, जब हम कुछ गलत करते थे, तो वे कहते थे, ‘तुम तो देवी हो, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिएय’ इससे एक तरह का प्रेशर बन जाता था.”
साई पल्लवी ने बताया था कि जब उन्हें सीता का किरदार निभाने का मौका मिला, तो उन्होंने सबसे पहले अपने दादा-दादी को यह बात बताई थी. उन्होंने आगे कहा, “जब मुझे यह रोल मिला, तो मैंने सबसे पहले अपने दादा-दादी को ही बताया था. वे बहुत खुश हुए थे.”
‘सीता’ की किरदार निभाना नहीं था आसान
साई पल्लवी ने इस बारे में भी बात की है थी कि सीता का किरदार निभाना कोई आसान काम नहीं था. जुलाई में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने कहा था, “कलाकारों के लिए इस तरह के रोल मिलना आसान नहीं होता. क्योंकि देवी का किरदार निभाना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए पूरी एक टीम होती है जो इसे बेहतरीन बनाने में अपना सब कुछ लगा देती है. मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद माता सीता का किरदार चुना है. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह रोल निभाने का मौका मिला.
यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे आप भाग सकें, या जिसे आप पहले से लिखकर तय कर सकें कि मुझे इसे कैसे निभाना है. मैं बैठकर ध्यान लगाती थी और कहती थी, ‘माता सीता, आप मेरे जरिए अभिनय करें. मेरे माध्यम से जो कुछ भी सामने आए, वह वही हो जो आप इस फिल्म के लिए चाहती हैं.”
‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए हैं. इसका पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है.