मनोरंजन

1000 करोड़ ग्रॉस क्लब में ‘रामायण’, ऐसा करने वाली बनी छठी इंडियन फिल्म


नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ रिलीज के साथ से ही धमाका कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमा रही है. वहीं फिल्म ने अब 14 दिनों में रिकॉर्ड बनाते हुए 1000 करोड़ ग्रॉस क्लब में एंट्री कर ली है. इसी के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ने ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2′,’केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है. फिल्म 1000 करोड़ ग्रॉस क्लब में एंट्री करने वाली  छठी फिल्म बन गई है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ ग्रॉस कमाने वाली फिल्म
2017 में ‘बाहुबली 2’ ने 1418 करोड़ कमाए थे. वहीं ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने 2022 में 1001 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 1,471 करोड़ कमाए थे. फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी. 2025 में ‘धुरंधर’ ने 1008 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 1375.50 करोड़ का कलेक्शन किया. अब ‘रामायण’ ने 14 दिन में 1,009.05 करोड़ का कलेक्शन किया. 

इसी के साथ इस क्लब में शामिल होने वाली ये बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बन गई है. ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ कमाए थे. पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया. नौवें दिन फिल्म ने 48.10 करोड़, दसवें दिन 72.90 करोड़, 11वें दिन 75 करोड़, 12वें दिन 32 करोड़, 13वें दिन 28.60 करोड़, 14वें दिन 23.20 करोड़ कमाए. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 279.80 करोड़ कमाए. फिल्म ने 844.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान या आयुष्मान खुराना, कौन बेस्ट प्रेम? सवाल पर सूरज बड़जात्या ने कहा ये

फिल्म में दिखे ये एक्टर्स

ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक फिल्म है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. इस रोल में उन्हें बहुत सराहा जा रहा है. वहीं यश फिल्म में रावण के रोल में दिखे. रावण के रोल में यश छा गए. उनके किरदार को शरद केलकर ने अपनी आवाज दी. शरद की आवाज और यश की एक्टिंग ने रोल में जान डाल दी. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. वहीं रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के रोल में हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button