
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के बाहर एक ट्रक द्वारा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना सामने आई है. इस हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 41 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी.
उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वो इस मामले की गहन जांच कराएं कि आखिर नो-एंट्री क्षेत्र होने के बावजूद ट्रक को कैसे अंदर प्रवेश की अनुमति मिली. वहीं, उनके अस्पताल दौरे के दौरान बिछाए गए ग्रीन कार्पेट को उन्होंने शर्मनाक बताया है.
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
ग्रीन कार्पेट पर भड़के सिंधिया
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अस्पताल जाने से पहले अस्पताल प्रशासन ने न केवल साफ-सफाई कराई बल्कि उनके लिए वीआईपी व्यवस्था के तहत गेट पर ग्रीन कार्पेट तक बिछा दिया गया. इसे देखकर वो भड़क गए और अस्पताल प्रशासन को लताड़ भी लगाई थी. अब इसपर मीडिया का सवालों पर उन्होंने साफ कहा कि ये बिलकुल गलत है. उन्होंने कहा, “मैं ग्वालियर का हूं और ग्वालियर मेरा है. मेरे लिए कहां से ग्रीन कार्पेट, क्या बात है, तमाशा है ये?”
जांच की अपील
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि, “मैंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि वो इस मामले की गहन और सख्त जांच सुनिश्चित करें और उचित कार्रवाई करें. हालांकि कुछ लोग ब्रेक फेल होने या अन्य कारणों का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है. मुख्य सवाल तो यह है कि आधी रात को उस ट्रक को ग्वालियर शहर में आने की अनुमति कैसे मिली? यही असली मुद्दा है, और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”
बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को ग्वालियर के सातऊ स्थित मां शीतला माता मंदिर के पास दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 16 की मौत हो गई हौ जबकि घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. उसी दिन सिंधिया ने घायलों से मुलाकात की थी.
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग