मध्य प्रदेश

कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस की दुर्घटना तथा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल, उपचाररत मरीजों से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल पहुंचकर भेंट की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जाए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है. इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कोटा दुर्घटना में घायल हुए बैतूल के 14 मरीजों को उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया तथा ग्वालियर से भी दो मरीजों को एम्स भोपाल में एयर लिफ्ट किया गया.

पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित एम्स अस्पताल पहुंचकर बैतूल एवं ग्वालियर में हुई दुर्घटनाओं में घायल मरीजों से भेंट की. उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य तथा उनके समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों से भी बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. बता दें कि इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान भी सीएम मोहन यादव कर चुके हैं.

दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- ‘समाज की उन संस्थाओं…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button